अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसी इंटरपोल ने “आई-फैमिलिया” (I-Familia) नाम से एक वैश्विक डेटाबेस लॉन्च किया है। इस डेटाबेस का उद्देश्य परिवार के सदस्यों के डीएनए का उपयोग करके लापता व्यक्तियों की पहचान करना है।
सेबी (SEBI) ने 6 ऋण योजनाओं से संबंधित नियामक मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए फ्रैंकलिन टेम्पलटन एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त, सेबी ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन को अगले 2 वर्षों के लिए भारत में कोई भी नई ऋण योजना शुरू करने से रोक दिया है।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) संयुक्त राष्ट्र के मुख्य अंगों में से एक है और इसके 54 सदस्य हैं। ये सदस्य हर साल 3 साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं। भारत को हाल ही में गुप्त मतदान के माध्यम से 2022 से 2024 तक की अवधि के लिए ECOSOC के लिए चुना गया है।
मालदीव के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के 76वें सत्र के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने के.के. नागराज नायडू को अपना शेफ डी कैबिनेट (Chef de Cabinet) नियुक्त किया है। नागराज नायडू संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप-स्थायी प्रतिनिधि हैं।
International Level Crossing Awareness Day (ILCAD) लेवल क्रॉसिंग सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विश्वव्यापी पहल है। इस अभियान का नेतृत्व पेरिस बेस्ड International Union of Railways (UIC) द्वारा किया जाता है, जो एक अंतर्राष्ट्रीय रेल परिवहन उद्योग निकाय है। ILCAD अभियान 2009 में यूरोपीय आयोग और यूरोप के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (UNECE) द्वारा स्थापित किया गया था।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाईडेन ने दुनिया के सबसे गरीब देशों को फाइजर COVID-19 वैक्सीन की 500 मिलियन खुराक दान करने की घोषणा की है। अमेरिका ने वैश्विक COVAX गठबंधन के माध्यम से 92 निम्न-आय वाले देशों और अफ्रीकी संघ के लिए 500 मिलियन फाइजर खुराक वितरित करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।
हेनरी मैरी डोंड्रा को सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री फ़िरमिन नग्रेबाडा ने इससे पहले अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। हेनरी मैरी डोंड्रा पहले देश के वित्त मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि उसने ‘Medicines from the Sky’ परियोजना के तहत एक संघ का नेतृत्व करने के लिए तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी की है। इस टीम को दूरस्थ क्षेत्रों (remote areas) में चिकित्सा आपूर्ति के ड्रोन वितरण के विकास और निष्पादन का काम सौंपा गया है। इस कंसोर्टियम के हिस्से के रूप में, फ्लिपकार्ट ड्रोन तैनात करेगा और टीकों व चिकित्सा आपूर्ति की डिलीवरी करेगा।
समुदाय में एंटीबॉडी के प्रसार को निर्धारित करने के लिए सीरो सर्वेक्षण का उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया में, IgG (Immunoglobulin G) एंटीबॉडी की उपस्थिति के लिए रक्त के नमूनों का परीक्षण किया जाता है, जिससे कोविड -19 के कारण पिछले संक्रमण का पता चलता हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने घोषणा की कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) चौथा राष्ट्रव्यापी कोविद -19 सीरो सर्वे शुरू करेगी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का अध्ययन करने और थर्मल ऊर्जा के स्रोत का पता लगाने के लिए एक अपतटीय समुद्री स्टेशन (offshore marine station) स्थापित करने के लिए ‘डीप ओशन मिशन’ (Deep Ocean Mission) को मंजूरी दी है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय इस मिशन का नोडल मंत्रालय है, जिसका उद्देश्य समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग के लिए गहरे समुद्र में प्रौद्योगिकियों का विकास करना है।