न्यूजीलैंड दुनिया का पहला लकड़ी से बना उपग्रह लॉन्च करेगा
June 18, 2021
जूनटीन्थ (Juneteenth) क्या है?
June 19, 2021

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही रही ‘डेटा लेक’ (Data Lake) किस संगठन का ऑनलाइन पोर्टल है?

Correct! Wrong!

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने निर्माण, संचालन और रखरखाव के विभिन्न चरणों के दौरान सभी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की मासिक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ड्रोन का उपयोग करना अनिवार्य कर दिया है। NHAI ने ठेकेदारों को सुपरविजन कंसल्टेंट की मौजूदगी में ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग करने और NHAI के पोर्टल ‘डेटा लेक’ पर मौजूदा और पिछले महीने का स्टेटस अपलोड करने का निर्देश दिया है।

2. राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex) किस राज्य में विकसित किया जायेगा?

Correct! Wrong!

संस्कृति मंत्रालय और बंदरगाह, नौवहन व जलमार्ग मंत्रालय ने गुजरात के लोथल में ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर’ (National Maritime Heritage Complex) के विकास में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। लोथल अहमदाबाद, गुजरात से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित है। इस परिसर को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।

3. ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय (BRICS Network University) के लिए भारत का प्रमुख संस्थान (lead institution) कौन सा है?

Correct! Wrong!

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालयों के तीन दिवसीय वर्चुअल सम्मेलन की मेजबानी की। यह सम्मेलन इस वर्ष 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शिक्षा के तहत भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा है। ब्रिक्स नेटवर्क विश्वविद्यालय 5 ब्रिक्स सदस्य देशों के उच्च शिक्षा संस्थानों का एक संघ है। ब्रिक्स नेटवर्क यूनिवर्सिटी के लिए आईआईटी-बॉम्बे भारत का प्रमुख संस्थान है।

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार, भारत का लक्ष्य वर्ष 2030 तक कितनी खराब भूमि को बहाल करना है?

Correct! Wrong!

भारत भूमि क्षरण तटस्थता की अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जून, 2021 को आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र "मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे पर उच्च स्तरीय वार्ता" में भाषण देते हुए यह कहा था। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि भारत का लक्ष्य वर्ष, 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर खराब भूमि को बहाल करना है, ताकि 2.5 से 03 बिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर अतिरिक्त कार्बन कमी प्राप्त की जा सके।

5. कथित तौर पर 'डेल्टा' COVID-19 वैरिएंट के खिलाफ कौन-सा टीका अधिक प्रभावी है?

Correct! Wrong!

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) ने 15 जून, 2021 को यह कहा कि इसका रूसी स्पुतनिक V COVID-19 वैक्सीन अब तक किसी भी अन्य वैक्सीन की तुलना में वायरस के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ अधिक सक्षम है। यह डेल्टा वैरिएंट, जिसे पहली बार भारत में पहचाना गया था, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा चौथे वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न के तौर पर सूचीबद्ध किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत में घातक दूसरी लहर सहित कई देशों में COVID-19 संक्रमणों का पुनरुत्थान हुआ है।

6. किस राज्य सरकार ने COVID-19 की संभावित तीसरी लहर के लिए 5,000 युवाओं को स्वास्थ्य सहायक के तौर पर प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है?

Correct! Wrong!

दिल्ली सरकार ने 16 जून, 2021 को यह घोषणा की है कि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए दिल्ली में 5,000 युवाओं को चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए स्वास्थ्य सहायक के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों के साथ ही इस महामारी से मृत्यु दर में भी काफी अधिक वृद्धि देखी गई थी। अब संभावित तीसरी लहर के दौरान मृत्यु दर को कम से कम रखने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की अच्छी तरह से देख-भाल करना इन युवा प्रशिक्षित लोगों की जिम्मेदारी होगी।

7. किस राज्य ने भारत रत्न के समान वार्षिक पुरस्कारों की अपनी श्रृंखला स्थापित करने का निर्णय लिया है?

Correct! Wrong!

असम सरकार ने भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों के समान वार्षिक पुरस्कारों की अपनी श्रृंखला शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसमें पुरस्कार विजेताओं के लिए विभिन्न लाभ भी शामिल किये गये हैं. असम द्वारा अपने नागरिक पुरस्कार शुरू करने का निर्णय 08 जून, 2021 को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की थी। भारत सरकार ये भारत रत्न और पद्म पुरस्कार विशेष उपलब्धि हासिल करने पर या फिर, विशिष्ट व्यक्तियों को समाज और देश में किसी भी क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

8. उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कब होगा?

Correct! Wrong!

उत्तर प्रदेश के राज्य चुनाव आयोग ने 15 जून, 2021 को यह घोषणा की है कि, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के लिए मतदान 03 जुलाई, 2021 को होगा। इस राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष के कुल पद 75 हैं। अनुसूचित जाति के लिए 16 पद आरक्षित हैं, जिनमें से महिलाओं के लिए 06 पद आरक्षित हैं। इसी तरह पिछड़ी जाति के लिए 20 पद आरक्षित हैं जिनमें से महिलाओं के लिए 7 पद रिजर्व हैं। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 27 पद अनारक्षित हैं। इन अध्यक्ष पदों के लिए कुल 3050 चुने हुए जिला पंचायत सदस्य अपने में से ही किसी एक को अध्यक्ष चुनेंगे। यह चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है, इसलिए राजनीतिक दलों में सियासी गतिविधियां जारी है।

9. किस देश में ट्विटर ने अपनी सुरक्षित बंदरगाह प्रतिरक्षा खो दी है?

Correct! Wrong!

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर ने भारत सरकार के नए IT नियमों के अनुसार वैधानिक अधिकारियों की नियुक्ति में विफलता के कारण भारत में अपनी सुरक्षित बंदरगाह/ स्थल प्रतिरक्षा खो दी है। इसका मतलब यह है कि ट्विटर को अब IT अधिनियम की धारा 79 के तहत संरक्षित नहीं किया जाएगा और अब इसके शीर्ष अधिकारी अपने मंच पर सभी किस्म की सामग्रियों के लिए उत्तरदायी होंगे जो कि भड़काऊ माना जाता है या प्रकृति में गैरकानूनी माना जाता है। भारत में ट्विटर पिछले कई महीनों से अपनी विवादास्पद नीतियों और गतिविधियों के कारण भारत सरकार और जनता के बीच विवाद का मुद्दा बना हुआ है।

10. स्विस ब्रोकरेज UBS सिक्योरिटीज इंडिया द्वारा 17 जून, 2021 को जारी की गई रिपोर्ट में जून, 2021 की तिमाही में भारत की आर्थिक गतिविधियों में औसतन कितने फीसदी की गिरावट आई है?

Correct! Wrong!

स्विस ब्रोकरेज UBS सिक्योरिटीज इंडिया ने 17 जून, 2021 को यह सूचना दी है कि भारत में कोविड - 19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर अप्रैल, 2021 और मई, 2021 के दौरान लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष, 2021-22 की पहली तिमाही में औसतन 12 प्रतिशत तक संकुचित हुई है। भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2021 में 07.3 प्रतिशत पर सबसे खराब संकुचन देखा था। स्विस ब्रोकरेज की अर्थशास्त्री तनवी गुप्ता जैन ने यह कहा है कि UBS-इंडिया गतिविधि संकेतकों के आंकड़ों से यह पता चलता है कि जून, 2021 की तिमाही में आर्थिक गतिविधि में औसतन 12 प्रतिशत का संकुचन हुआ है, जबकि जून, 2020 की तिमाही में यह संकुचन 23.9 प्रतिशत था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *