विश्व दाता सूचकांक 2021 (World Giving Index 2021) की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत दुनिया का 14वां सर्वाधिक परोपकारी देश है। कोविड-19 महामारी ने दुनियाभर में दान कार्यों के रुझानों का संकेत दिया है। चैरिटीज एड फाउंडेशन (सीएएफ) के इस वर्ष के सर्वेक्षण में दान और परोपकारी गतिविधियों पर लॉकडाउन के प्रभावों का उल्लेख किया गया है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दुनिया के शीर्ष दस दान-दाता देशों में बने हुए हैं।
राजा परबा, नारीत्व का जश्न मनाने वाला 3 दिवसीय त्योहार ओडिशा राज्य में मनाया जा रहा है। इस अवधि के दौरान, यह माना जाता है कि धरती माता मासिक धर्म से गुजरती है और मानसून के आगमन के साथ भविष्य की कृषि गतिविधियों के लिए तैयार होती है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटर अंकित चव्हाण पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटा लिया है। साल 2013 में चव्हाण को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अंकित चव्हाण को दिल्ली पुलिस ने अजीत चंदीला और श्रीसंत के साथ गिरफ्तार किया था। ये तीनों उस समय राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। सितंबर 2013 में अंकित चव्हाण और श्रीसंत को बीसीसीआई की अनुशासन समिति द्वारा आजीवन क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सभी शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 1 जुलाई 2021 से खोले जाने के आदेश दिये हैं। राज्य सरकार द्वारा यह आदेश 15 जून 2021 को जारी किया गया। हालांकि, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश को विभिन्न प्रभागीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है और इसके अनुसार राज्य सरकार के लगभग 1.5 लाख इन विद्यालयों में सिर्फ शिक्षक और प्रशासनिक कार्यों के कर्मचारी ही उपस्थित होंगे। अब स्कूलों को नये शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले और अन्य कार्यों जैसे पठन सामग्री के वितरण, रख-रखाव और स्कूलों के सौंदर्यीकरण के लिए खोला जाएगा।
ईपीएफओ (EPFO) ने कर्मचारियों के भविष्य निधि कोष के यूएएन (UAN) को आधार नंबर के साथ सत्यापित करते हुए पीएफ रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को 1 सितंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले यह जोड़ने की आखिरी तारीख 1 जून 2021 रखी गई थी। लेकिन ईपीएफओ द्वारा जारी एक आदेश के बाद आधार सत्यापित यूएएन पीएफ रिटर्न की रिसीट दाखिल करने की समयसीमा को बढ़ा दिया गया है।
कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके चलते संचारी विजय का निधन हो गया है। संचारी विजय फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय करने के लिए जाने जाते थे। संचारी विजय ने साल 2011 में फिल्म रंगप्पा होगबितना (Rangappa Hogbitna) से एक्टिंग डेब्यू किया था। गौरतलब है कि फिल्म 'नानू अवनाल्ला अवालू' के लिए संचारी ने नेशनल अवॉर्ड जीता था।
रामानंद सागर की 'रामायण' में सुमंत का मशहूर किरदार निभाने वाले दिग्गज ऐक्टर चंद्रशेखर वैद्य का निधन हो गया है। उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर ने 50 के दशक में अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कई फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट का रोल निभाने के बाद वो बाद में चंद्रशेखर कई फिल्मों मे हीरो के तौर पर नजर आए और बाद में एक चरित्र अभिनेता के तौर पर उन्होंने अपने पहचान बनाई थी। उन्होंने साल 1954 में 'औरत तेरी ये कहानी' से ऐंकरिंग की दुनिया में कदम रखा था।
इजरायल ने एक बार फिर से गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दी है। पिछले महीने लागू हुए युद्धविराम के बाद 16 जून को पहली बार इजरायल ने गाजा पट्टी में हवाई हमले किए हैं। इजरायली सेना ने कहा है कि हमारे विमानों ने गाजा शहर और दक्षिणी शहर खान यूनिस में हमास के सशस्त्र परिसरों पर हमला किया है। महत्वपूर्ण बात है कि दो दिन पहले ही इजरायल में सत्ता परिवर्तन हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू की जगह नेफ्ताली बेनेट देश के प्रधानमंत्री बने हैं।
अमेरिका दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। अब वहां कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 6 लाख के पार हो गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से मौतों में होने वाली संख्या में बेहद कमी आई है। कैलिफोर्निया राष्ट्रीय मृत्यु दर सूची में सबसे ऊपर है, यहां 63,191 मौतें हुई। सीएसएसई टैली के अनुसार, न्यूयॉर्क में इसके बाद 53,558 मौतें इसके बाद टेक्सास में 51,940 और फ्लोरिडा में 37,265 मौतें हुईं।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCCD COP14) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र के अध्यक्ष थे। यह कार्यक्रम 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। हाल ही में, पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र में मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे पर एक उच्च-स्तरीय वर्चुअल संवाद को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन महासभा के 75वें सत्र के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर द्वारा किया जाएगा।