बांग्लादेश ने अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका के साथ 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मुद्रा विनिमय सुविधा को मंज़ूरी दी है। करेंसी स्वैप अथवा मुद्रा विनिमय का आशय दो देशों के बीच पूर्व निर्धारित नियमों और शर्तों के साथ मुद्राओं के आदान-प्रदान के लिए किये गए समझौते या अनुबंध से है। यह पहली बार है कि बांग्लादेश किसी दूसरे देश की मदद के लिए सामने आया है, इसलिए इस घटना को एक प्रकार से ऐतिहासिक माना जा सकता है।
एक नए अध्ययन के अनुसार, सीरिया में ‘व्हाइट मॉन्यूमेंट’ ((White Monument) के रूप में जाना जाने वाला 4,000 साल पुराना युद्ध स्मारक युद्ध में मारे गए सैनिकों के सम्मान में बनाया गया था। व्हाइट स्मारक की खुदाई कई साल पहले की गई थी, इसका निर्माण दफन वयस्क पुरुषों की परतों के ऊपर किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदायों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के छात्रों और अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। अब मराठा अभ्यर्थी सीधी सेवा में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।
प्रत्येक साल 01 जून को विश्व दूग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा दूध के वैश्विक महत्व को उजागर करने के लिए सबसे पहले इस दिन की शुरुआत की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डेयरी या दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में स्थिरता, आजीविक और आर्थिक विकास का योगदान है।
इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ( IAU ) ने चंद्रमा पर क्षेत्र के आसपास की स्थलाकृतियों के लिए आठ चीनी नामों को मंजूरी दी है पिछले साल, चीन का अंतरिक्ष यान चांग’ए -5 (Chang’e-5) चंद्र सतह से नमूने एकत्र करने और पृथ्वी पर लौटने के लिए उन स्थानों के पास उतरा था।
दुनिया की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने फ्रेंच ओपन (French Open 2021) से अपना नाम वापस ले लिया है। नाओमी ओसाका ने 30 मई को पहले दौर के मुकाबले में जीत हासिल की थी। फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में जीत दर्ज करने के बाद मीडिया से बात नहीं करने पर नाओमी ओसाका पर 15,000 डालर (लगभग 11 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है और आगे से ऐसा करने पर कठोर सजा की चेतावनी भी दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 29 मई को ‘संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य शांति स्थापना के लिए शहीद हुए सैनिकों को याद करना एवं उनका सम्मान करना है। यह दिवस वर्ष 2003 में पहली बार मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार, प्रत्येक सदस्य राष्ट्र वैश्विक शांति के लिए अपने संबंधित हिस्से का भुगतान करने के लिये कानूनी रूप से बाध्य है।
चीनी सरकार ने हाल ही में अपने नागरिकों के लिए बच्चों के जन्म को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दे दी है। पहले देश में अधिकतम दो बच्चों को जन्म देने की इजाजत थी, लेकिन अब अधिकतम बच्चों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई है। यह फैसला तब लिया गया है जब हाल ही में चीन की जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक किए गए थे जिसमें पता चला था कि उसकी जनसंख्या बीते कई दशकों में सबसे कम रफ़्तार से बढ़ी है।
छत्तीसगढ़ की कुर्रा गुफाओं में पाई गई झींगुर की एक नई प्रजाति का नाम 'इंडिमिमस जयंती' (Indimimus Jayanti) रखा गया है। इस नई प्रजाति का नाम देश के प्रमुख गुफा खोजकर्त्ताओं में से एक प्रोफेसर जयंत विश्वास के नाम पर रखा गया है। इस नई प्रजाति की पहचान जीनस अरकोनोमिमस सॉस्योर 1897 के तहत की गई है। इस नई प्रजाति की खोज से झींगुर की एक नई उपजाति 'इंडिमिमस' का जन्म हुआ है।
चीन में बर्ड फ्लू का एच10एन3 (H10N3) स्ट्रेन से संक्रमित पहले शख्स का मामला सामने आया है। यह मामला देश के पूर्वी जियांगसु प्रांत में पता चला है। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 01 जून 2021 को दी। चीन में बर्डफ्लू के विभिन्न स्वरूप हैं, जिनके मनुष्यों को संक्रमित करने के मामले भी कभी-कभी सामने आते हैं।