डोमिनिका का नाम अक्सर हर न्यूज चैनल और अखबार में इन दिनों पढ़ा और सुना जा रहा है। चोकसी 2017 में नागरिकता लेने के बाद 2018 से वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।, लेकिन हाल ही में खबर आई कि वह वहां से गायब हो गया है। फिर पता चला कि उसे डोमिनिका में गिरफ्तार कर लिया गया। चोकसी ने अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश कर लिया था, अब वह डोमिनिका में पुलिस की हिरासत में है। पुलिस का कहना है कि उससे लगातार पूछताछ जारी है। सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है।
कहां है डोमिनिका
डोमिनिका एक द्वीप देश है जो पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित है। यह द्वीपों के लेसर एंटिल्स समूह में विंडवर्ड द्वीप समूह श्रृंखला का एक हिस्सा है। लेसर एंटिल्स, ग्रेटर एंटिल्स और लुकायन द्वीप समूह के साथ मिलकर वेस्ट इंडीज बनता है, इसके खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं। डोमिनिका उत्तर में ग्वाडेलोप और मैरी-गैलांटे के फ्रांसीसी द्वीपों और दक्षिण में मार्टीनिक के बीच स्थित है। यह 47 किलोमीटर लंबा है और इसकी अधिकतम चौड़ाई 26 किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार, देश की कुल जनसंख्या 70,000 से कुछ ही अधिक है। डोमिनिका की राजधानी और मुख्य बंदरगाह रोसेउ है और यह 1978 से राष्ट्रमंडल का सदस्य रहा है, जब इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। वहीं भारत सरकार भी कैरिबियाई् क्षेत्र से वापस लाने के लिए डोमिनिका एंटीगुआ और बारबुड़ा की सरकार के सम्पर्क में है।