93वें एकेडमी अवॉर्ड्स में कई ऐसे अवॉर्ड्स(Awards) मिले हैं जिनके जरिए इतिहास रचा गया है। फिल्म नोमैडलैंड के लिए इस बार क्लोइ चाओ ने बेस्ट डायरेक्टर (Best Director) का अवॉर्ड जीता है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार हासिल किया है। साथ ही झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं।
इसके अलावा फिल्म मिनारी के लिए Yuh-Jung Youn ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। ये पुरस्कार जीतने वाली वो पहली कोरियन महिला बन गई हैं। ऑस्कर में इस बार नोमैडलैंड ने सबसे ज्यादा तीन पुरस्कार जीतकर बेस्ट फिल्म बनी है और साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस और डायरेक्टर का अवॉर्ड इसी फिल्म ने जीता है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ‘द फादर’ के लिए एंथनी हॉपकिंस को मिला है। वहीं, Daniel Kaluuya को फिल्म Judas and the Black Messiah के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड Soul को मिला है। इसी फिल्म ने बेस्ट ओरेजिनल स्कोर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें- Oscor Award : बेन किंग्सले की फिल्म ‘गांधी’ को 8 ऑस्कर अवार्ड
ये भी पढ़ें- STATIC GK : स्टेटिक जीके सीरिज 05
ये भी पढ़ें- Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट
ये भी पढ़ें- BJP Foundation Day 2021 : भाजपा स्थापना दिवस, भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हर एक अपडेट