बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के परोहा गांव गांव के रहने वाले 23 वर्षीय अभिषेक रंजन ने अफ्रीका महाद्वीप (Continent of africa) की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा (TriColour) लहराया है। 19 अप्रैल को उन्होंने इस चोटी की फतह के लिए चढ़ाई शुरू की थी। 3 दिनों बाद 22 अप्रैल को चोटी पर तिरंगा लहराया। वहीं स्टेला प्वॉंइंट पर जमुई निवासी पर्वतारोही नीशु सिंह के साथ उन्होंने 151 फीट का तिरंगा लहरा कर एक मिसाल कायम की है।
तंज़ानिया में अवस्थित माउंट किलिमंजारो अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत हैए जिसकी ऊँचाई लगभग 5,895 मीटर है। यह पूर्वी अफ्रीका में तंज़ानिया के उत्तर-पूर्व में लगभग भूमध्य रेखा पर अवस्थित है। अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत होने के साथ-साथ माउंट किलिमंजारो विश्व के सात सबसे ऊँचे पर्वतों में से एक है। यह विश्व का सबसे ऊँचा Free Standing Mountain भी है, जिसका अर्थ है कि यह किसी भी पर्वत शृंखला का हिस्सा नहीं है।
ये भी पढ़ें- Siachen’s Hero : जानें कौन थे कर्नल नरेन्द्र कुमार, जिन्होने दुनिया के पर्वतो को फतह किया
ये भी पढ़ें- Corona Vaccine : कोरोना के इलाज के लिए जायडस केडिला की Virafin दवा को DGCI की मंजूरी