NASA-success-cover-corbondiooxide-to-oxygen-theedusarthi
NASA : मंगल ग्रह पर कार्बन डाइ ऑक्‍साइड से ऑक्‍सीजन बनाने में नासा को मिली सफलता
April 23, 2021
Bangladesh-innovetors-theedusarthi
Bangladesh : बांग्‍लादेश के 9 इनोवेटर्स फोर्ब्‍स अंडर-30 इनोवेटर्स में शामिल
April 23, 2021
Show all

Japan : प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की भारत यात्रा स्थगित

Yoshihide-Suga-japan-theedusarthi

जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। वे इसी महीने के अंत में भारत आने वाले थे। दोनों देशों ने इस सप्‍ताह के अंत में टोक्यो में होने वाली अपनी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता को भी स्थगित करने का फैसला किया है। जापान में विशेष रूप से टोक्यो (Tokyo) और ओसाका (Osaka) जैसे शहरों में कोरोनो वायरस (CoronaVirus) के मामले बढ़े हैं।

जापान

जापान एशिया महाद्वीप में स्थित एक द्विपीय (Island) देश है। यह 4 बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में स्थित हैं। जापान के निकटतम पड़ोसी देश चीन, कोरिया तथा रूस हैं। है। जापानी अपने देश को निप्पॉन के नाम से पुकारते है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो है। जापान का मुख्य धर्म बौद्ध धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96 प्रतिशत बौद्ध अनुयायी है।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी से योशीहिदे सुगा जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री है। ये 2020 से इस पद पर है। इन्हें शिंजो आबे की जगह देश का प्रधानमंत्री चुना गया था।

ये भी पढ़ें- Grammy Award : ग्रैमी अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की सूची जारी, देखें विजेताओं की Full List

ये भी पढ़ें- Priyanka Mangesh Mohite : अन्नपूर्णा चोटी फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं प्रियंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *