Paramedical-staff-job-2021-theedusarthi
SR Job 2021 : पैरामेडिकल स्टाफ के 191 पदों के लिए करें आवेदन, इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
April 22, 2021
22-april-Current-affairs-quiz-theedusarthi
Current Affairs Quiz : 22 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
April 22, 2021

दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ (Earth Day) मनाया जाता है। इस वर्ष पृ​थ्वी दिवस की थीम हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें हैं। इसकी शुरुआत एक अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। 22 जनवरी 1969 को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में समुद्र में तीन मिलियन गैलन तेल का रिसाव हुआ था, जिससे हजारों की तादाद में समुद्री जीव मारे गए थे। इस घटना से गेलॉर्ड नेल्सन काफी दुखी हुए और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ करने का फैसला किया।

इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ अमेरिकी लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में भाग लिया था। आज की स्थिति में यह दिवस लगभग 195 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है। पहले पूरी दुनिया में साल में दो दिन (21 मार्च और 22 अप्रैल) अर्थ डे मनाया जाता था। लेकिन 1970 से इसे 22 अप्रैल को ही मनाया जाना तय किया गया।

एक नजर में

  • 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के रूप में नामित किया।
  • पृथ्वी दिवस 2021 के लिए थीम है- हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें।

ये भी पढ़ें— Static GK : स्टेटिक जीके सीरिज 01

ये भी पढ़ें— Oxygen Express : रेलवे चलाएगा ऑक्सीजन एक्सप्रेस, जानिए विस्तार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *