World-Earth-Day-2021-theedusarthi
World Earth Day 2021 : विश्व पृथ्वी दिवस और वर्ष 2021 की थीम
April 22, 2021
Shriti-pandey-forbes-theedusarthi
Forbes : एशिया की Top 30 वैज्ञानिकों में श्रिति पांडेय, पुआल, डंठल से बनाती है घर
April 22, 2021

1. 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड का टीका लगाने के लिए किस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा?

Correct! Wrong!

18 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड का टीका लगाने के लिए पंजीकरण का काम जल्‍द ही शुरू होगा। सभी पात्र लोग कोविन पोर्टल - कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करा सकते हैं। भारत सरकार के टीकाकरण केन्‍द्रों में पहले की तरह स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 45 वर्ष से अधिक के लोगों सहित पात्र लोगों को मुफ्त टीका लगाया जायेगा। इस दौरान वैक्‍सीन निर्माता केन्‍द्र सरकार को प्रतिमाह 50 प्रतिशत आपूर्ति करेंगे जबकि शेष 50 प्रतिशत टीकों की आपूर्ति राज्यों और खुले बाजार में उपलब्‍ध कराने के लिए स्वतंत्र होंगे।

2. रासायनिक हथियारों के समापन के अंतर सरकारी संगठन ने बाहरी लेखा-परीक्षक किसे चुना हैं?

Correct! Wrong!

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक जीसी मुर्मू को रासायनिक हथियारों के समापन के प्रतिष्ठित अंतर सरकारी संगठन ने बाहरी लेखा-परीक्षक के रूप में चुना गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि है कि रासायनिक हथियार निषेध संगठन-ओपीसीडब्ल्यू के सदस्य देशों ने जीसी मुर्मू को 2021 से शुरू हो रहे 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए बाहरी लेखा परीक्षक चुना है।

3. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में भारत का स्थान कौन सा है?

Correct! Wrong!

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता द्वारा-लाभकारी संस्था, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा प्रकाशित किया जाता है। 180 देशों के बीच भारत पिछले साल की तरह ही 142वें स्थान पर है और इस सूचकांक में नॉर्वे पहले स्थान पर है। यह 2002 से रिपोर्टर्स सेन्स फ्रंटियर्स या रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रकाशित किया जाता है।

4. सरकार ने देश में ऑक्‍सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के निम्न में से किसे शामिल किया है?

Correct! Wrong!

देश में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के सरकारी प्रयासों में अब भारतीय वायुसेना भी सामने आ गई है। वायुसेना ने महामारी पर अंकुश लगाने में सरकार की सहायता के लिए ऑक्सीजन कन्टेनर और सिलेंडर, आवश्यक दवाएं, उपकरण तथा चिकित्साकर्मियों को अपने विमानों से भेजना शुरू कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने कोच्चि, मुंबई, विशाखापत्तनम और बेंगलुरू से डॉक्टरों और नर्सों को दिल्ली में डीआरडीओ के अस्थायी कोविड अस्पताल में पहुंचाया है। वायुसेना ने बेंगलुरू से डीआरडीओ के ऑक्सजीन कंटेनर दिल्ली के कोविड केन्द्रों में पहुंचाए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि कुछ राज्‍यों में बढते कोविड संक्रमण से नये रोगियों की संख्‍या में बढ़ोतरी के कारण ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है। केन्‍द्र सरकार ने इन राज्‍यों के लिए ऑक्‍सीजन का कोटा बढ़ा दिया है। ये राज्‍य- महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, मध्‍यप्रदेश, हरियाणा, उत्‍तरप्रदेश, पंजाब, आंध्रप्रदेश और उत्‍तराखंड हैं। महाराष्‍ट्र में ऑक्‍सीजन का कोटा एक हजार 646 से बढ़ाकर एक हजार 661 मीट्रिक टन कर दिया गया है। दिल्‍ली में 378 से 480, मध्‍यप्रदेश में 445 से 543, हरियाणा में 156 से 162, उत्‍तर प्रदेश में 751 से 753, पंजाब में 126 से 136, आंध्रप्रदेश में 360 से 440 और उत्‍तराखंड में 83 से 103 मीट्रिक टन कर दिया गया है।

5. राफेल विमानों की पांचवीं खेप के तहत कितने विमान भारत पहुंचे हैं?

Correct! Wrong!

राफेल विमानों की पांचवीं खेप 21 अप्रैल को भारत पहुंची। 4 विमानों ने लगभग आठ हजार किलोमीटर की उड़ान पूरी की जिसके लिए फ्रांस और संयुक्त अरब अमारात की वायुसेना ने हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा उपलब्ध करायी। इससे पहले वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने फ्रांस के मैरीनेक वायुसेना केंद्र से इन विमानों को झंडी दिखाकर रवाना किया। आरके भदौरिया इन दिनों फ्रांस की यात्रा पर हैं।

6. जापान के प्रधानमंत्री कौन हैं, जिन्होंने कोविड के बढ़ते मामलों के कारण अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है?

Correct! Wrong!

जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपनी भारत यात्रा स्थगित कर दी है। वे इसी महीने के अंत में भारत आने वाले थे। दोनों देशों ने इस सप्‍ताह के अंत में तोक्‍यो में होने वाली अपनी विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता को स्थगित करने का फैसला किया है। जापान में विशेष रूप से तोक्यो और ओसाका जैसे शहरों में कोरोनो वायरस के मामले बढ़े हैं। बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के पीएम है। जबकि चुंग काई स्यून दक्षिण कोरिया के पीएम है। जैरे बोलसेनॉरो ब्राजील के राष्ट्रपति है।

7. मिगेल डियाज कैनेल किस देश के नए राष्ट्रपति होंगे?

Correct! Wrong!

मिगेल डियाज कैनेल, राउल कास्त्रो की जगह क्यूबा के नए राष्ट्रपति होंगे। वे क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रथम सचिव बनेंगे, जो देश में सबसे शक्तिशाली पद है। मिगेल डियाज कैनेल 1959 की क्रांति के बाद, कास्त्रो उपनाम के बिना, क्यूबा का राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

8. किस राज्य ने कोविड के प्रसार को रोकने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह शुरू किया है?

Correct! Wrong!

झारखंड में कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 22 अप्रैल को स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह की शुरूआत हो गई। इसके तहत लोगों से कहा गया है कि वे घर में ही रहें तथा बिना किसी आवश्‍यकता के बाहर न निकलें। आवश्‍यक और चिकित्‍सकीय सेवाएं इस दौरान जारी रहेंगी।

9. 2035 तक चीन से आगे निकलने के लिए भारत के जनसांख्यिकीय लाभ को बताते हुए किस देश ने एक रिपोर्ट जारी की है?

Correct! Wrong!

हाल ही में चीन के केंद्रीय बैंक, पीपल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें कहा गया है कि 2035 तक भारत का जनसांख्यिकीय लाभ चीन से आगे निकल जायेगा। इसमे कहा गया है कि चीन को एक बढ़ती आबादी की समस्याओं से निपटने के लिए अपनी जन्म नीतियों को तुरंत उदार बनाना चाहिए।

10. इस्‍लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का निधन हो गया है, उन्हें किस सम्मान से सम्मानित किया गया था?

Correct! Wrong!

इस्‍लामिक विद्वान मौलाना वहिदुद्दीन खान का निधन हो गया है। वे 96 साल के थे। उन्हें पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया जा चुका था। इन्हें समाज में शांति, सद्भाव और सुधारों के प्रयास के लिए जाना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *