Static-gk-theedusarthi
Static GK : स्टेटिक जीके सीरिज 01
April 21, 2021
27-29-april-2021-current-affairs-quiz-theedusarthi
Current Affairs Quiz : 21 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
April 21, 2021

प्रियंका मंगेश मोहिते ने नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा की चोटी को फतह कर लिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला पर्वातारोही हैं। इससे पहले इस पर्वत शिखर को 6 लोगों ने छुआ है। लेकिन अब तक कोई भारतीय महिला इस पर्वत पर चढ़ाई नहीं कर पाई थी। नेपाल की यह चोटी सभी पर्वत चोटियों में दसवें नंबर पर है। लेकिन चढ़ाई के जोखिम के मामले में यह पहले नंबर पर मानी जाती है।

प्रियंका द्वारा बनाएं गए कीर्तिमान

प्रियंका माउंटेनियर होने के साथ ही रिसर्च एसोसिएट भी हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी किया। 2018 में प्रियंका ने दुनिया की चौथी सबसे ऊंचे पर्वत माउंट लोतसे को फतह किया था। उसके बाद 2019 में वे दुनिया के पांचवें सबसे ऊंचे पर्वत माउंट मकालू पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। 2013 में इस महिला ने माउंट एवरेस्ट फतह कर देश का नाम रोशन किया। ये अफ्रीकी उपमहाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर चुकी हैं। उनका अगला अभियान धौलागिरी की चढ़ाई है।

ये भी पढ़ें— World Record: विश्व के सबसे तेज इलेक्ट्रिक विमान का परीक्षण सफल, जानें महत्वपूर्ण तथ्य

ये भी पढ़ें— Siachen’s Hero : जानें कौन थे कर्नल नरेन्द्र कुमार, जिन्होने दुनिया के पर्वतो को फतह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *