विश्व की सबसे उम्रदराज महिला बचन कौर 5 पीढ़ियों को अपनी गोद में खिलाकर 16 अप्रैल 2021 को दुनिया से विदा हो गईं। उन्होंने 119 साल 6 महीने की उम्र में आखिरी सांस ली। बचन कौर पंजाब के मोहाली जिले में कस्बा बनूड़ के गांव मोटे माजरा की निवासी थी।
सैन्य रिकॉर्ड के मुताबिक, बचन कौर का जन्म 1901 में हुआ था। उनके पति स्वर्गीय जीवन सिंह ने दोनों विश्व युद्ध लड़े थे। बचन कौर ने 9 संतानों को जन्म दिया, जिनमें से अब 3 बेटियां व 2 बेटे जीवित हैं। बड़ी बेटी प्रीतम कौर की उम्र 87 साल है, जबकि बड़े बेटे प्रीतम सिंह की उम्र 79 वर्ष है। प्रीतम सिंह सेना में सूबेदार रह चुके हैं। बचन कौर के पौत्र बाब सिंह भी 2 साल पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं।
बचन कौर का जन्म 1899 में हुआ था। उनके पति जीवन सिंह ब्रिटिश इंडियन आर्मी के सैनिक थे, लिहाजा सैन्य रिकॉर्ड में उनका जन्म वर्ष 1901 दर्ज है। वर्तमान में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान की 118 वर्षीय केन तनाका का नाम सबसे बुजुर्ग जीवित महिला के रुप में दर्ज है। लेकिन बचन कौर उनसे उम्रदराज थीं, क्योंकि सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक वे 119.6 वर्ष जीवित रहीं। ये सेना की सबसे उम्रदराज पेंशनर थी।
ये भी पढ़ें— Gymnastics : 7 साल की दृष्टि का World Record, 1 मिनट में किया 64 बार फॉरवर्ड वॉकओवर
ये भी पढ़ें— Oxygen Express : रेलवे चलाएगा ऑक्सीजन एक्सप्रेस, जानिए विस्तार से