Adventure-sports-institute-theedusarthi
Adventure Sports Institute : टिहरी में साहसिक खेल संस्थान, ITBP देगी खेलों का प्रशिक्षण
April 19, 2021
30-april-2021-Current-affairs-quiz-theedusarthi
Current Affairs Quiz : 19 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
April 19, 2021

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के परसेवेरेंस रोवर के साथ मंगल पर पहुंचा Ingenuity हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। करीब 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद बनाए गए इस हेलिकॉप्‍टर को मंगल ग्रह लाल ग्रह पर पहुंचाया गया।

पहली बार अन्य ग्रह पर हेलिकॉप्टर की उड़ान

Ingenuity हेलिकॉप्टर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में बने एक अस्थायी हेलिपैड से उड़ान भरी। यह धरती के अलावा पहली बार किसी दूसरे ग्रह पर हेलिकॉप्टर की उड़ान है। इस मिशन को नासा के कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्सन लैबरेटरी लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है।

विशेषताएं

लगभग 1.8 किग्रा का यह रोटरक्राफ्ट अपने चार कार्बन-फाइबर ब्लेड के सहारे उड़ान भरी। जिसके ब्लेड 2400 राउंड प्रति मिनट की दर से घूम सकते हैं। यह स्पीड धरती पर मौजूद हेलिकॉप्टरों के ब्लेड की रोटेटिंग स्पीड से लगभग 8 गुना ज्यादा है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि मंगल का वातावरण धरती की तुलना में 100 गुना अधिक पतला है। इनजीनिटी अपने रोटर के सहारे पहली बार उड़ान के दौरान लगभग 10 फीट की ऊंचाई प्राप्त करेगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे नीचे भी उतरेगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इनजीनिटी 30 दिनों के अंदर चार बार उड़ान भरने का प्रयास करेगा। हर उड़ान पिछले से ज्यादा ऊंचाई और दूरी तक की जाएगी। जिससे यह हेलिकॉप्टर उच्चतम स्तर को पा सके।

ये भी पढ़ें— Science : स्टारडस्ट 1.0 जैव ईंधन से चलने वाला पहला रॉकेट लांच, जानें क्या हैं खासियत

ये भी पढ़ें— Gaganyaan : पहले मानवयुक्त गगनयान मिशन के लिए भारत-फ्रांस के बीच समझौता

ये भी पढ़ें— Space : ISRO ने रचा इतिहास, Amazonia-1 समेत 19 उपग्रह किया लांच

ये भी पढ़ें— JUVENILE : किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में विस्तार से, केन्द्र सरकार का संशोधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *