NASA-Mars-Mission-Ingenuity-Helicopter-theedusarthi
NASA : पृथ्वी के बाहर अन्य ग्रह पर Ingenuity हेलिकॉप्टर की पहली उड़ान, नासा ने रचा इतिहास
April 19, 2021
PM-boris-johnson-theedusarthi
PM Johnson Tour of India : ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा दूसरी बार रद्द
April 19, 2021
Show all

Current Affairs Quiz : 19 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

30-april-2021-Current-affairs-quiz-theedusarthi

1. कौन सा राजनीतिक दल अपना बूथ कोरोना मुक्‍त अभियान शुरू करने जा रही है?

Correct! Wrong!

भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा ने देश में कोरोना संक्रमण में बढोतरी के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से अपना बूथ कोरोना मुक्‍त अभियान शुरू करने को कहा है। उन्‍होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई और लोगों के बीच जागरूकता लाकर संक्रमण की रोकथाम के लिए व्‍यापक अभियान चलाने का आग्रह किया।

2. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा पॉलिसी के तहत कोविड योद्धाओं को कितने लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा पॉलिसी के दावों का निपटारा इस साल 24 अप्रैल तक जारी रखने की घोषणा की है। इसके बाद कोविड योद्धाओं के लिए एक नई बीमा पॉलिसी प्रभावी होगी। इस पॉलिसी के तहत कोविड योद्धाओं को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है। बीमा कंपनी द्वारा अब तक 287 दावों का भुगतान किया गया है। इस योजना ने कोविड से लड़ने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

3. वायुसेना प्रमुख किस देश की यात्रा पर है?

Correct! Wrong!

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया पांच दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज फ्रांस के लिए रवाना हुए। उनकी यात्रा के दौरान दोनों वायु सेनाओं के बीच संपर्क मजबूत करने के संभावित उपायों पर विचार-विमर्श होगा। राकेश भदौरिया फ्रांस के वरिष्‍ठ सैन्‍य नेतृत्‍व के साथ बैठक करेंगे और वायु सेना केन्‍द्रों का दौरा करेंगे।

4. रामायण पर पहली ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?

Correct! Wrong!

पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने विश्व विरासत दिवस 2021 के अवसर पर एक वेबिनार 'इंडियाज हेरिटेज: पॉवरिंग टूरिज्म' को संबोधित किया। इस दौरान रामायण पर पहली ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। ऑनलाइन प्रदर्शनी में नयी दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय संग्रहालय के भारत के विभिन्न कला स्कूलों से उनतालीस लघु चित्रों के संग्रह को दिखाया गया है। भारत में मंदिरों, नृत्य, संगीत और शास्त्रों की एक अनूठी विरासत है, जो दुनिया में कहीं भी नहीं पाई जा सकती है।

5. सुमित्रा भावे का आज पुणे में निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित है?

Correct! Wrong!

जानीमानी मराठी फिल्म निर्माता सुमित्रा भावे का आज पुणे में निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। उनकी लघु फिल्म 'बाई' और 'पानी' काफी लोकप्रिय रहीं। इसके अलावा उन्होंने 'दोगी', 'वास्तुपुरुष', 'देवरई' और 'बाधा' जैसे कथाचित्र भी बनाए।

6. कौन सा राज्य “स्वदेशी निवासियों का रजिस्टर” तैयार करने के लिए एक समिति बना रहा है?

Correct! Wrong!

नागालैंड सरकार ने राज्य के स्वदेशी निवासियों को पंजीकृत करने के लिए एक संयुक्त परामर्शदात्री समिति (JCC) बनाने का निर्णय लिया है। जुलाई 2019 में, नागालैंड सरकार ने असम के राष्ट्रीय रजिस्टर के तर्ज पर RIIN (Register of Indigenous Inhabitants of Nagaland) को लॉन्च किया था। यह समिति नागालैंड के स्वदेशी निवासियों के रजिस्टर को तैयार करेगी।

7. “MK-4482” क्या है?

Correct! Wrong!

MK-4482, जो एक प्रयोगात्मक एंटीवायरल दवा है, इस दवा से SARS-CoV-2 संक्रमण के लिए उपचारित किए गए हैम्स्टर्स के फेफड़ों में वायरस के स्तर में कमी आई है। यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के वैज्ञानिकों ने नेचर कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में यह अध्ययन प्रकाशित किया है। MK-4482 अब मानव नैदानिक परीक्षणों में है, और यह मौखिक रूप से दिया जाता है।

8. किस देश ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर 20 अप्रैल से 14 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है?

Correct! Wrong!

कोविड के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए हांगकांग ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर 20 अप्रैल से 14 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसी तरह का प्रतिबंध पाकिस्तान और फिलीपींस से आने वाली उड़ानों पर भी लगाया गया है। इससे पहले, हांगकांग ने मुंबई से आने वाली विस्तारा की एक उड़ान पर प्रतिबंध लगाया था।

9. किस संस्थान ने “IP Guru” नामक एक विशेषज्ञ पैनल लॉन्च किया?

Correct! Wrong!

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (NIXI) ने भारत में IPv6 प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए घोषणा की। दूरसंचार विभाग (DoT) ने पिछले साल फरवरी में, सभी सरकारी संगठनों को मार्च 2020 तक IPv6 में परिवर्तन अनिवार्य कर दिया था। NIXI ने IPv6 प्रणालियों में परिवर्तन का समर्थन करने के लिए IP Guru नामक एक विशेषज्ञ पैनल लॉन्च किया। NIXI IPv6 के लिए एक शिक्षा मंच भी बना रहा है, जिसे NIXI अकादमी कहा जा रहा है।

10. दीपक पूनिया ने एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में कौन सा पदक हासिल किया है?

Correct! Wrong!

दीपक पूनिया ने कज़ाख्‍स्‍तान के अलमाटी में एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन रजत पदक हासिल किया। ओलिंपिक खेलों के लिए जगह पक्‍की कर चुके दीपक 86 किलो भार वर्ग की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा में ईरान के हसन यजदानीचाराती 0-10 से हार गए। पुरूषों की फ्रीस्‍टाइल स्‍पर्धा में भारत ने 7 पदक हासिल किए हैं। भारत ने इस चैंपियनशिप में कुल 5 स्‍वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्‍य पदक जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *