Writer-Narendra-Kohli-theedusarthi
Narendra Kohli : महाभारत और रामायण की उपन्यास शृंखला से चर्चित हुए डॉ. नरेंद्र कोहली का निधन
April 18, 2021
Former-Assam-CM-Bhumidhar-Berman-theedusarthi
Bhumidhar Barman : असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन
April 18, 2021
Show all

Current Affairs Quiz : 18 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

current-affairs-quiz-theedusarthi

1. एंटी वायरल औषधि रेमडेसिविर का उत्‍पादन अगले 15 दिनों में कितना हो जाएगा?

Correct! Wrong!

एंटी वायरल औषधि रेमडेसिविर का उत्‍पादन अगले 15 दिन में दुगुना कर प्रति दिन लगभग तीन लाख शीशी कर दिया जाएगा। रसायन और उर्वरक राज्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि केंद्र सरकार इस दवा की सस्‍ती दर पर उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेमडेसिविर को गंभीर कोरोना रोगियों के बेहतर इलाज में प्रभावी पाया गया है। इस समय देश में 20 विनिर्माता संयंत्रों में इसका उत्‍पादन किया जा रहा है। 20 और विनिर्माण स्‍थलों के लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और उनमें जल्‍द उत्‍पादन शुरू हो जाएगा। इससे इस दवा की उत्‍पादन क्षमता प्रतिदिन डेढ लाख शीशी बढ जाएगी।

2. महान दार्शनिक और चिंतक श्री रामानुजाचार्य की कौन सी जयंती आज मनाई गई?

Correct! Wrong!

महान हिन्‍दू दार्शनिक और चिंतक श्री रामानुजाचार्य की आज 1004वीं जयंती है। उनका जन्‍म सन् 1017 में तमिलनाडु के श्रीपेरूमबुदूर में हुआ था। उन्‍होंने सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश दिया। संत रामानुजाचार्य ने अछूतों को गले लगाया और साफ तौर पर कहा कि विश्‍व के रचयिता ने कभी भी किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। श्री रामानुजाचार्य ने ऐसा सिद्धांत प्रतिपादित किया जिसमें जन्‍म या जाति के बजाय व्‍यक्ति के आध्‍यात्मिक ज्ञान के आधार पर सम्‍मान दिया जाता है। उन्‍होंने सभी जाति के लोगों के लिए मंदिरों के द्वार खोले और उन्‍हें निर्भय होकर प्रेम के साथ भगवान की पूजा करना सिखाया। उन्‍होंने यह घोषणा की कि विश्‍व परमात्‍मा का पवित्र मंच है, जहां सब कुछ सत्‍य है। उन्‍होंने वेदों के गोपनीय और सर्वोत्‍कृष्‍ट ज्ञान को मंदिरों से निकालकर आम लोगों तक पहुंचाया।

3. झारखंड, मिज़ोरम समेत देश के कितने पूर्वी राज्य जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किये गए है?

Correct! Wrong!

आठ पूर्वी राज्यों को जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से संवेदनशील पाया गया है। इस संबंध में किए गए एक राष्ट्रीय आकलन के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड, मिज़ोरम, ओडिसा, छत्तीसगढ़, असम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जलवायु परिवर्तन के प्रति अत्यधिक संवदेनशील राज्य हैं। जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने के लिए इन राज्यों में विशेष प्रयासों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग सचिव प्रोफेसर आशुतोष शर्मा ने कल यह रिपोर्ट जारी की। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा स्विस एजेंसी फॉर डेवलपमेंट एंड टेक्नोलॉजी के इस संयुक्त राष्ट्रव्यापी आकलन में 24 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 94 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

4. एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रवि कुमार ने कौन सा मेडल जीता है?

Correct! Wrong!

रवि कुमार ने 57 किलो वेट में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में अपना खिताब कायम रखते हुए गोल्ड मेडल जीता है। टोक्यो का कोटा हासिल कर चुके रवि ने फाइनल में ईरान के अलीरेजा नोसरातोलाह सरलॉक को 9-4 से हराया। वहीं उन्होंने पहले दौर में भी उज्बेकिस्तान के नोदिरजोन सफरोव को 9-2 से हराया था। जबकि सेमीफाइनल में फिलिस्तीन के अली एमएम अबुयमैला को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था।

5. विश्व कला दिवस (World Art Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

हर साल 15 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व कला दिवस मनाया जाता है। कला को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को खास तरीके से मनाया जाता है।

6. ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में लघु एवं मझोले उद्यमों (एसएमई) की मदद हेतु कितने करोड़ रूपए का कर्ज देगी?

Correct! Wrong!

ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने 15 अप्रैल 2021 को 25 करोड़ डॉलर (1,873 करोड़ रुपये) का कोष बनाने की घोषणा की। यह कोष भारत में लघु एवं मझोले उपक्रमों को डिजिटल बनाने में मदद करेगा। साथ ही यह कृषि-प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नवोन्मेष को प्रोत्साहन देगा।

7. एनआईए ने नक्‍सली हिडमा की गिरफ्तारी पर कितने लाख रूपये का ईनाम घोषित किया है?

Correct! Wrong!

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने कट्टर नक्‍सली मदवी हिडमा की गिरफ्तारी पर सात लाख रूपये का ईनाम घोषित किया है। इस ईनाम की घोषणा 2019 में छत्‍तीसगढ के विधायक भीमा मांडवी की हत्‍या के मामले में की गई है। एनआईए ने पिछले वर्ष इस मामले में मदवी हिडमा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हिदमा, माओवादियों की पीपल्‍स लिबरेशन गोरिल्‍ला आर्मी से है। यह संगठन छत्‍तीसगढ में सुकमा-बीजापुर सीमा पर इस महीने के शुरू में हुई मुठभेड में शामिल था। इस मुठभेड में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

8. निम्न में से किस संगठन ने सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (G-SAP) शुरू किया है?

Correct! Wrong!

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर ने सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (G-SAP) की घोषणा की है। इसके तहत, केंद्रीय बैंक द्वारा 1 ट्रिलियन रुपये (या एक लाख करोड़ रुपये) मूल्य के सरकारी बॉन्ड खरीदे जाएंगे। यह कार्यक्रम, रेपो दर और दस-वर्षीय सरकारी बॉन्ड से होने वाली आय के बीच अंतर को कम करने में मदद करेगा।

9. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (National Safe Motherhood Day) हर साल 11 अप्रैल को मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस, व्हाइट रिबन एलायंस इंडिया (WRAI) द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इसे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और प्रसव संबंधी जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रपिता मोहन दास करम चंद गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी की जयंती के रुप में भी जाना जाता है।

10. मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

हर साल मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 12 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन 1961 में यूरी गगारिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में अंतरिक्ष के योगदान की फिर से पुष्टि करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *