असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार शाम को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। बर्मन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और दो बार अल्पकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे। इनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
बर्मन पहली बार हितेश्वर सैकिया के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 22 अप्रैल से 14 मई 1996 तक रहे। उन्हें वर्ष 2010 में दोबारा उस समय मुख्यमंत्री बनाया गया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई हृदय के ऑपरेशन के लिए मुंबई गए थे।
ये हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई सरकार में मंत्री रहे और शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व सहित विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सात बार विधायक रहे बर्मन पहली बार 1967 में असम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने नलबाड़ी जिले के बोरखेत्री सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार नलबाड़ी पश्चिम और एक बार धर्मापुर से विधायक चुने गए।
ये भी पढ़ें— Assam : महाबाहु-ब्रह्मपुत्र प्रोजेक्ट की शुरुआत, 680 किमी की दूरी घटकर 43 किमी रह जाएगी
ये भी पढ़ें— Asia Championship में Mirabai Chanu को कांस्य पदक, क्लीन एवं जर्क में बनाया विश्व रिकॉर्ड