World-hemophilia-day-2021-theedusarthi
World Himophilia Day 2021 : जानें हीमोफीलिया बीमारी और विश्व हीमोफीलिया दिवस के बारे में
April 17, 2021
IIT-Jodhpur-Recruitment-2021-Bihartics
Sarkari Naukari : सीनियर लाइब्रेरी इंफोर्मेशन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
April 17, 2021
Show all

Current Affairs Quiz : 17 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

22-april-Current-affairs-quiz-theedusarthi

1. थोक मुद्रास्फीति की दर कितनी प्रतिशत हो गई है?

Correct! Wrong!

देश में ईधन, खाद्य पदार्थों और विनिर्मित वस्‍तुओं के दामों में बढ़ोतरी होने से थोक मुद्रास्‍फीति की दर तेजी से बढ़कर सात प्रतिशत को पार कर गयी है। वाणिज्‍य मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक व्‍यापार संवर्धन विभाग द्वारा मार्च महीने के लिए जारी अंतरिम आंकड़ों के अनुसार वार्षिक थोक मूल्‍य सूचकांक सात दशमलव तीन नौ प्रतिशत हो चुका था। यह बढोतरी पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में है।

2. एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्‍वर्ण पदक किसने जीता है?

Correct! Wrong!

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने स्‍वर्ण पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी विनेश फोगाट ने 53 किलोग्राम में चीनी ताइपे की मेंग सुआन सीह को हरा कर पहला स्‍वर्ण जीता। एक अन्य मुकाबले में अंशु मलिक ने फाइनल में मंगोलिया की बत्सेत्सेग अल्टां-सेटसेग को हराकर स्‍वर्ण पदक देश के नाम किया। अंशु भी ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं।

3. 21 अप्रैल को कितने और राफेल विमान भारत आएंगे?

Correct! Wrong!

भारतीय वायुसेना में इसी महीने फ्रांस से 6 और राफेल विमान आने वाले हैं। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया फ्रांस की यात्रा पर जा रहे हैं, जहां से वह 6 राफेल लड़ाकू विमानों को भारत रवाना करेंगे। फ्रांस यात्रा के दौरान राकेश भदौरिया 21 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस के मरिग्नैक-बोर्डो एयरबेस से छह राफेल लड़ाकू विमानों को हरी झंडी दिखाकर भारत के लिए रवाना करेंगे। ये लड़ाकू जेट पश्चिम बंगाल के हासिमारा में दूसरे राफेल स्क्वाड्रन को सक्रिय करने के लिए मंच तैयार करेेंगे।

4. बुई थान सोन को किस देश का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

वियतनाम में विदेश मंत्री के रुप में बुई थान सोन की नियुक्ति की गई है। वे एक पेशेवर राजनयिक है और 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वियतनाम की राजधानी हनोई है।

5. किस सोशल मीडिया कंपनी ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना में प्रवेश किया है?

Correct! Wrong!

फेसबुक ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। देश में फेसबुक का यह पहला सौदा है। फेसबुक और क्लीनमैक्स भारत की इलेक्ट्रिकल ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा की आपूर्ति के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

6. किस देश ने अपने सभी नागरिकों को पाकिस्‍तान से वापस आ जाने का आदेश जारी किया है?

Correct! Wrong!

पाकिस्‍तान में फ्रांस के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस सरकार ने अपने सभी नागरिकों को वहां से देश वापस आने को कहा है। पाकिस्‍तान स्थित फ्रांस दूतावास ने चेताया है कि देशव्‍यापी विरोध प्रदर्शन के और भी उग्र होने की संभावना है। पाकिस्‍तान में पिछले साल अक्‍टूबर में फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के उस बयान के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुआ था जब उन्‍होंने फ्रांस में एक शिक्षक द्वारा पैगम्‍बर मोहम्‍मद साहब का कार्टून दिखाए जाने का बचाव किया था। फ्रांस के एक शिक्षक ने स्‍कूल की कक्षा में एक छात्र को पैगम्‍बर मोहम्‍मद साहब का कार्टून दिखाया था जिससे क्रोधित होकर छात्र ने शिक्षक की हत्‍या कर दी थी।

7. किस संस्था ने “My Body is My Own” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की State of World Population Report 2021 हाल ही में जारी की गयी। ‘My Body is My Own’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, केवल 55% महिलाएं अपनी पसंद के लिए पूरी तरह से सशक्त हैं। 57 विकासशील देशों की लगभग आधी महिलाओं को अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।

8. ट्रेन में बिना मास्क यात्रा करने पर कितने रुपये का जुर्माना लगेगा?

Correct! Wrong!

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रेलवे ने कोरोना प्रोटोकाल के पालन के लिए सख्ती बरतते हुए एक आदेश जारी कर करते हुए कहा है कि सभी रेलवे परिसर और ट्रेनों में मास्क न पहनने पर 500 रुपए जुर्माना लगेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले 6 महीने तक जारी रहेगा। रेलवे ने अब इसे रेलवे अधिनियम के तहत अपराध के तौर पर शामिल किया है।

9. मशहूर अभिनेत्री और स्‍वतत्रंता सेनानी सारा बेगम कबोरी का निधन हो गया है, वे किस देश से संबंधित है?

Correct! Wrong!

बांग्‍लादेश की मशहूर अभिनेत्री और स्‍वतत्रंता सेनानी सारा बेगम कबोरी का आज ढाका में निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उन्‍हें पिछले सप्‍ताह कोरोना के इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। सारा बेगम कबोरी को 1978 में सारेंग बाऊ फिल्‍म में अभिनय के लिए राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। वे सांसद भी रहीं है।

10. के.जे. सेठना किस क्षेत्र से संबंधित थे?

Correct! Wrong!

मशहूर अधिवक्‍ता और कानूनविद् के.जे. सेठना का निधन हो गया है। वे वकालत और समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *