Bhuvnewshwar-kumar-icc-player-of-the-month-theedusarthi
Bhuvneshwar Kumar : भुवनेश्वर कुमार बने बेस्ट आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ
April 14, 2021
DGFT-theedusarthi
DGFT : डीजीएफटी व्यापार सुविधा मोबाइल ऐप
April 14, 2021

नीति आयोग ने, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन तथा सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन केंद्र, अशोका यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी में स्वास्थ्य और पोषण पर आधारित एक राष्ट्रीय डिजिटल कोष ‘पोषण ज्ञान’ की शुरुआत की। उद्घाटन समारोह को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ कांत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव श्री राम मोहन मिश्रा और अपर सचिव डॉ राकेश सरवाल ने संबोधित किया।

इसे विशेष रूप से शारीरिक रूप से कमजोर लोगों, जैसे गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को व्यवहारिक अंतर्दृष्टि में निहित करने के लिए शुरु किया गया है।

नीति आयोग

यह भारत की पॉलिसी थिंक टैंक है जिसे 2015 में योजना आयोग के स्थान पर स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना सहकारी संघवाद के साथ सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से की गई थी। इसका मुख्य कार्य भारत सरकार को आवश्यक विषयों पर रिसर्च के साथ आवश्यक मुद्दों पर जानकारी देना हैं।

एक नजर में

  • नीति आयोग की स्थापना जनवरी 2015 में योजना आयोग की जगह पर किया गया था।
  • यह गैर संवैधानिक निकाय है।
  • प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं। नरेन्द्र मोदी इसके वर्तमान अध्यक्ष है।
  • इसकी गवर्निंग काउंसिल में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर शामिल होते हैं। हालांकि, इसमें दिल्ली और पुदुचेरी शामिल नहीं है।
  • इसमें क्षेत्रीय परिषदें भी हैं जो राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से बनी होती हैं।
  • इसका फुल फार्म राष्ट्रीय भारत परिवर्तन  संस्थान (National Institute of Transforming India) है।

ये भी पढ़ें— NITI Aayog : डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग का डिजी धन अभियान

ये भी पढ़ें— Preamble : जानें भारत के संविधान की प्रस्तावना एवं उसके शब्दों के अर्थ आसान भाषा में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *