27-29-april-2021-current-affairs-quiz-theedusarthi
Current Affairs Quiz : 12-13 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
April 13, 2021
World-largest-Rabbit-theedusarthi
Darius : दुनिया का सबसे बड़ा खरगोश ‘डैरियस’ चोरी, 1 लाख का इनाम
April 14, 2021

भारत के संविधान निर्माता, चिंतक, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की चौदहवीं संतान के रूप में हुआ था। भीमराव रामजी अंबेडकर को बाबा साहेब के नाम से भी जाना जाता है, वो भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अर्थशास्त्री थे। बाबा साहेब ने हिंदू जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी और छुआछूत के खिलाफ भेदभाव का विरोध किया।

उनके व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी, सच्चाई, नियमितता, दृढ़ता, प्रचंड संग्रामी स्वभाव का मणिकांचन मेल था।  वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया।

शिक्षा

भीमराव सातारा गांव के एक ब्राह्मण शिक्षक ने उनकी काबिलियत को पहचाना। वे अत्याचार और लांछन की तेज धूप में टुकड़ा भर बादल की तरह भीम के लिए मां के आंचल की छांव बन गए।

बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने भीमराव अंबेडकर को मेधावी छात्र के नाते छात्रवृत्ति देकर 1913 में विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेज दिया। अमेरिका में कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, दर्शन और अर्थ नीति का गहन अध्ययन बाबा साहेब ने किया। वहां पर भारतीय समाज का अभिशाप और जन्मसूत्र से प्राप्त अस्पृश्यता की कालिख नहीं थी। इसलिए उन्होंने अमेरिका में एक नई दुनिया के दर्शन किए। डॉ. अंबेडकर ने अमेरिका में एक सेमिनार में ‘भारतीय जाति विभाजन’ पर अपना मशहूर शोध-पत्र पढ़ा, जिसमें उनके व्यक्तित्व की सर्वत्र प्रशंसा हुई।

सामाजिक आंदोलन और बाबा साहेब

बाबा साहेब ने संघर्ष का बिगुल बजाकर आह्वान किया, ‘छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है।’ उन्होंने ने कहा है, ‘हिन्दुत्व की गौरव वृद्धि में वशिष्ठ जैसे ब्राह्मण, राम जैसे क्षत्रिय, हर्ष की तरह वैश्य और तुकाराम जैसे शूद्र लोगों ने अपनी साधना का प्रतिफल जोड़ा है। उनका हिन्दुत्व दीवारों में घिरा हुआ नहीं है, बल्कि ग्रहिष्णु, सहिष्णु व चलिष्णु है।’ डॉ. अंबेडकर की रणभेरी गूंज उठी, ‘समाज को श्रेणीविहीन और वर्णविहीन करना होगा क्योंकि श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया। जिनके पास कुछ भी नहीं है, वे लोग दरिद्र माने गए और जो लोग कुछ भी नहीं है वे दलित समझे जाते थे।’

डॉ. आंबेडकर और भारतीय संविधान

डॉ. अंबेडकर के अलावा भारतीय संविधान की रचना हेतु कोई अन्य विशेषज्ञ भारत में नहीं था। अतः सर्वसम्मति से डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा की प्रारूपण समिति का अध्यक्ष चुना गया। 26 नवंबर 1949 को डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित (315 अनुच्छेद का) संविधान पारित किया गया। डॉ. अंबेडकर का लक्ष्य था- ‘सामाजिक असमानता दूर करके दलितों के मानवाधिकार की प्रतिष्ठा करना।’

डॉ. अंबेडकर मधुमेह से पीड़ित थे। 6 दिसंबर 1956 को उनकी मृत्यु दिल्ली में नींद के दौरान उनके घर में हो गई। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

बाबा साहब के विचार

  • जो इंसानों में करते हैं ऊर्जा का संचार शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित बनो।
  • जिंदगी लंबी होने की बजाय महान होनी चाहिए।
  • धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए।
  • बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
  • वो लोग कभी इतिहास नहीं बना सकते, जो इतिहास को भूल जाते हैं।
  • मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाए।
  • उदासीनता सबसे खराब तरह की बीमारी है, जो लोगों को प्रभावित कर सकती है।
  • अगर मुझे लगता है कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं सबसे पहले इसे जलाऊंगा।
  • इतिहास बताता है कि जहां नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष होता है, वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है।

ये भी पढ़ें— Constitution day : क्यों और कब से मनाया जाता है संविधान दिवस, जानें विस्तार से

ये भी पढ़ें— Dr. Rajendra Prasad : जानें भारत के संत राष्ट्रपति से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

ये भी पढ़ें— Jyotiba Phule Jayanti : महात्मा ज्योतिबा फुले विशेष

ये भी पढ़ें— MS Dhoni : बेहतरीन भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *