Bihar-board-digital-library-theedusarthi
Bihar Board E-Library : बिहार बोर्ड 1-12वीं क्लास की सभी किताबें डिजिटल करने वाला देश का पहला Board
April 12, 2021
IPL-2021-Sanju-Samson-theedusarthi
IPL 2021 : संजू सैमसन आईपीएल 14 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
April 12, 2021
Show all

ECI New Chief Sushil Chandra : सुशील चंद्रा होंगे अगले मुख्य निर्वाचन आयुक्त

sushil-chandra-theedusarthi

सुशील चंद्रा को भारतीय चुनाव आयोग का अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) बनाया गया है। वे वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा की जगह लेंगे। सुशील चंद्रा अपना पदभार 13 अप्रैल से संभालेंगे। सुशील चंद्रा वर्तमान समय में निर्वाचन आयुक्त के पद पर तैनात हैं और सबसे वरिष्ठ निर्वाचन आयुक्त होने की वजह से उन्हें अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा रहा है।

सुनील अरोड़ा का कार्यकाल

वर्तमान मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दो दिसंबर 2018 में यह पदभार संभाला था। उन्होंने तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत की जगह ली थी। सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में साल 2019 के लोकसभा चुनाव के अलावा, कोरोनाकाल में बिहार विधानसभा का चुनाव भी हुआ। वहीं, इस समय पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव भी सुनील अरोड़ा के ही नेतृत्व में करवाए जा रहे हैं।

कब तक रहेंगे पद पर

सुशील चंद्रा को लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे। उनके नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।

चुनाव आयोग

भारतीय चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। 25 जनवरी 1950 को स्थापित इस संस्था का मुख्य कार्य देश में विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति चुनाव कराना है। इसके पहले चीफ सुकुमार सेन थे। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें— Election : जानें किस राज्य के 6,500 सीटों पर ग्राम पंचायत उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए है

ये भी पढ़ें— US Presidential Election Process: जानें अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *