दो पहिया वाहनों के मामले में विश्व की सबसे बड़ी कंपनी हीरो है एवं इसके प्रमुख सुनील कांत मुंजाल है। हीरो का इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस भी देश में सबसे बड़ा है। कंपनी के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने परिवार और बिजनेस की कहानी पर किताब लिखी है। जिसका नाम है- ‘हीरो की कहानी: चार भाइयों का औद्योगिक चमत्कार’।
इस किताब में बिजनेस, लाइफ स्टोरी और इतिहास के तथ्यों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कंपनी को हीरो नाम देने से लेकर, हॉकी वर्ल्डकप जीतने वाले खिलाड़ियों को साइकिल तोहफे में देने और तीसरी पीढ़ी के बाद भी बिजनेस को बचाए रखने से जुड़े किस्से शामिल किए गए है। एक परिवार से कैसे इतना बिजनेस इंपायर खड़ा किया, परिवार को एक रखने के लिए क्या नीति अपनाई इसकी कहानी लिखी गई है।
हीरो मोटर्स कंपनी जिसे पहले हीरो होन्डा के नाम से जाना जाता था। यह विश्व की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी है। वृजमोहन लाल मुंजाल ने 19 जनवरी 1984 को इस कंपनी की स्थापना की थी। वर्तमान में इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
7 दिसंबर 1960 को जन्में सुनील कांत मुंजाल हीरो कंपनी के चेयरमैन है। संतोष मुंजाल और वृजमोहन लाल मुंजाल इनके माता पिता है। इन्होंने दून स्कूल से पढ़ाई की है।
ये भी पढ़ें— Bharat Ratna : जानें भारत रत्न से सम्मानित एकमात्र उद्योगपति के बारे में
ये भी पढ़ें— Current Affairs Quiz : 9-10 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
ये भी पढ़ें— Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट
ये भी पढ़ें— Military Farm : जानें सैन्य फार्म के बारे में, भारतीय सेना ने 132 वर्ष बाद क्यों बंद किया?