NFT यानी नॉन-फंजिबल टोकन। हाल ही में ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी का सबसे पहला ट्वीट NFT के तौर पर नीलामी के लिए रखा गया, जिसकी बोली 24 लाख डॉलर लगी। इससे पहले 10 सेकंड की वीडियो क्लिप करीब 66 लाख डॉलर यानी करीब 48.44 करोड़ रुपये में बिकी। NFT का इस्तेमाल डिजिटल आर्ट और डिजिटली मौजूद चीजों के लिए हो रहा है।
फंजिबल का अर्थ है कि दो चीजें आपस में इंटरचेंजेबल हैं, जैसे कि 100 रुपये के नोट। डिजिटल आर्ट भी अनलिमिटेड हो सकती हैं और एक डिजिटल आर्ट की कई कॉपी बनाई जा सकती हैं। लेकिन NFT का इस्तेमाल कर एक आर्टिस्ट एक कॉपी को ओरिजिनल करार दे सकता है।
NFT बिटकॉइन व अन्य क्रिप्टोकरेंसी की तरह ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। NFTs यूनीक एसेट क्लास हैं, जिन्हें थर्ड पार्टी की मदद के बिना ऑनलाइन क्रिएट किया जा सकता है और ट्रेड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें— Bitcoin : जानें डिजिटल मुद्रा बिटक्वायन के बारे में
ये भी पढ़ें— Sam Manekshaw : भारत के पहले फील्ड मार्शल और पाकिस्तान के दो टुकड़े करने वाले जनरल सैम मानेकशॉ के बारे में