केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली में विश्व का पहला माइक्रोसेन्सर आधारित विस्फोटक का पता लगाने में सहायक उपकरण ईटीडी नैनोस्निफर की शु्रूआत की।नैनोस्निफर को नैनोस्निफ तकनीक से विकसित किया गया है। यह आईआईटी बॉम्बे का स्टार्टअप है। इसे आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप वेहंत टेक्नोलॉजीज द्वारा बाजार में उतारा जा रहा है।
नई दिल्ली में डॉ. हरेकृष्णा महताब की लिखी पुस्तक ओडिशा इतिहास ’के हिंदी संस्करण के लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। ओडिशा को 1936 में बिहार से अलग करके राज्य का दर्जा दिया गया था। यहां के वर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है।
भारत सरकार ने एस. रमन को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। बैंक बोर्ड ब्यूरो ने इस पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी और यह नियुक्ति 3 साल के लिए है। रमन एक भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा अधिकारी हैं। वे वर्तमान में नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ हैं।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे है। जिनके साथा भारत के प्रधानमंत्री ने हाल ही में वर्चुअल शिखर बैठक की। नीदरलैंड यूरोप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी एमस्टर्डम है।
इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल 2021 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुम्बई इंडियन्स को दो विकेट से हराया। यह मैच चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कांटे के मुकाबले का मैच आखिरी गेंद में जीता। कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों में 33 रन और ए बी डिविलियर्स ने 27 गेंदों में 48 रन का योगदान किया। जसप्रीत बुमराह और मार्को जैनसन ने मुम्बई इंडियन्स के लिए दो-दो विकेट लिए , इससे पहले मुम्बई इंडियन्स ने नौ विकेट पर 159 रन बनाए थे। आरसीबी के हर्षल पटेल आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
आईएनएस सर्वेक्षक एक हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत है। यह पोत मॉरीशस की नौसेना के साथ संयुक्त हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए मॉरीशस में तैनाती पर है। इस तैनाती के दौरान उन्नत हाइड्रोग्राफिक उपकरण और प्रक्रियाओं के बारे में मॉरीशस के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पोत पोर्ट लुइस, मॉरीशस के दौरे पर है और इसने पोर्ट लुइस के गहरे समुद्र क्षेत्र का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण शुरू किया है। आईएनएस सर्वेक्षक एक विशेष सर्वेक्षण पोत है, जो ‘डीप सी मल्टी-बीम इको साउंडर’, साइड स्कैन सोनार जैसे अत्याधुनिक सर्वेक्षण उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल सर्वेक्षण एवं प्रसंस्करण प्रणाली लगी है। इसके अलावा इस पोत पर चेतक हेलीकॉप्टर भी मौजूद है, जिसकी सर्वेक्षण के दौरान व्यापक रूप से तैनाती की जाएगी।
ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का 9 अप्रैल को निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। प्रिंस ने 1947 में ब्रिटेन की राजकुमारी एलिजाबेथ से शादी की थी जो ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महिला थी। एडिनबर्ग के ड्यूक प्रिंस फिलिप का एक महीने तक अस्पताल में इलाज होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
9 अप्रैल को आध्यात्मिक गुरू और समाज सुधारक हरिचंद ठाकुर की जयंती मनाई गइ। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में काफी काम किया है और बहुत से लोग उनके जीवन तथा विचारों से प्रेरित हुए।
अमरीकी प्रशासन ने मानव तस्करी से जुडे पाकिस्तान के एक संगठन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। आबिद अली खान अंतर्देशीय संगठन पर मानव तस्करी के जरिए लोगों को अमरीका भेजने का आरोप है। एक बयान में अमरीका के वित्त विभाग ने इस पर प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की है। इस संगठन पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान से मानव की तस्करी करके उन्हें अमरीका भेजने का आरोप है।
कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद देश में पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रत्यक्ष कर संग्रह के अस्थाई आंकडों के अनुसार नौ लाख 45 हजार करोड रूपये का निबल कर संग्रह हुआ। प्रत्यक्ष कर संग्रह में निगम कर और व्यक्तिगत आयकर शामिल हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में अग्रिम कर संग्रह लगभग छह दशमलव सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ चार लाख 95 हजार करोड रूपये रहा। वर्ष 2020-21 के दौरान दो लाख 61 हजार करोड रूपये का रिफंड जारी किया गया जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में रिफंड राशि एक लाख 83 हजार करोड रूपये थी।