world-health-day-2021-theedusarthi
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस और वर्ष 2021 की थीम
April 8, 2021
BTSC-Recruitment-2021-theedusarthi
BTSC Jobs 2021 : बिहार में फिशरीज ऑफिसर समेत 584 पदों पर भर्तियां
April 8, 2021
Show all

Forbes List 2021 : फोर्ब्स की लिस्ट जारी, मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर कारोबारी, जानें टॉप 10 में कौन-कौन

Forbes-list-2021-Mukesh-ambani-theedusarthi

फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, भारत के सबसे बड़े धनकुबेरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर है। उनके पास 6.27 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। इस लिस्ट में अदाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी दूसरे पायदान पर हैं। अदाणी के पास करीब 3.75 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। अदाणी ने राधाकिशन दमानी को रिप्लेस किया है।
तीसरे नंबर पर IT सेक्टर की कंपनी HCL टेक के फाउंडर शिव नाडार हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 1.74 लाख करोड़ रुपए है। रिटेल किंग के नाम से मशहूर राधाकिशन दमानी लिस्ट में चौथे स्थान पर है। एवेन्यू सुपर मार्ट यानी डी-मार्ट इन्हीं की कंपनी है।

टॉप-10 में दो नए नाम सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सायरस पूनावाला और सन फार्मास्युटिकल्स के दिलीप संघवी शामिल हुए हैं। SII कोरोना वैक्सीन का प्रोडक्शन कर रही सबसे बड़ी कंपनी है। लिस्ट में 10वें पायदान पर सुनील मित्तल एंड फैमली है। इनकी नेटवर्थ करीब 78.12 हजार करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कुल भारतीय अरबपतियों की संख्या 140 रही। जो पिछले साल 102 थी। अगर सभी 140 अरबपतियों की कुल संपत्ति जोड़ी जाए तो यह करीब 596 अरब डॉलर यानी 44.28 लाख करोड़ रुपए होगी।

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी है मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं, एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। इनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज कई तरह के सेक्टर में काम करती है। इसमें ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम, रिटेल सहित अन्य शामिल है। ज्यादातर में रिलायंस मार्केट लीडर भी है।

फोर्ब्स

15 सितंबर 1917 को स्थापितफोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। फोर्ब्स एक द्विसप्ताहिक पत्रिका है, जिसका संचलन 900,000 से अधिक है। यह कंपनी फोर्ब्स एशिया, फोर्ब्स लाइफ और फोर्ब्स वुमन पत्रिकाओं का प्रकाशन करती हैं। इसके अलावा, फोर्ब्स का चीन, क्रोएशिया, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, कोरिया, पोलैंड, रोमानिया, रूस और तुर्की में 10 स्थानीय भाषाओं का लाइसेंसधारी संस्करण है। इसका मुख्यालय न्यूयार्क, अमेरिका में है।

ये भी पढ़ें— Elon Musk : एलेन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने बनाया विश्व रिकार्ड, एक ही रॉकेट से 143 उपग्रह प्रक्षेपित किया

ये भी पढ़ें— Hurun Global Rich List 2021: विश्व के 8वें सबसे अमीर शख्स बनें Mukesh अंबानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *