clerk-job-2021-theedusarthi
Jobs : क्लर्क, स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन
April 6, 2021
CJI-NV-Ramana-theedusarthi
CJI NV Ramana : एनवी रमना होंगे देश के मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मुहर, जानें इनके बारे में
April 6, 2021
Show all

Indian Army : सेना से घटाए जाएंगे एक लाख जवान, संसदीय समिति को दी जानकारी

-Indian-Army-job-2021-theedusarthi

भारतीय सेना के स्वरूप में बदलाव की कोशिशों के तहत सेना की लाजिस्टक टेल को छोटा करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सेना की लड़ाकू टुकड़ियों के साथ सप्लाई एवं सपोर्ट में लगे जवानों की संख्या में कमी होगी। सेना ने अगले तीन-चार सालों के भीतर करीब एक लाख जवानों को कम करने का लक्ष्य रखा है।

संस​दीय समिति को क्या जानकारी दी गई है?

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने हाल ही में रक्षा मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति को यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है लड़ाकू जवानों (इंफ्रेंट्री) पर फोकस किया जा रहा है। उन्हें आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। क्योंकि सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा उन्हीं पर है। उन्हें अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध कराई जाएंगी और ‘टूथ टू टेल रेशियो’ में कमी की जाएगी।

जवानों की लड़ाकू टुकड़ियों के साथ अभी एक निश्चित संख्या में सप्लाई एवं सपोर्ट टीम रहती है। जो तमाम संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। लेकिन जिस प्रकार से सेना में अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उसमें इस प्रकार की व्यवस्था को अब गैर जरूरी माना जा रहा है।

क्या उदाहरण ​पेश किया गया

संसदीय समिति को उदाहरण देकर समझाया गया कि सेना की एक लड़ाकू कंपनी में अभी 120 लोग होते हैं। लेकिन यदि इस कंपनी को तकनीक से लैस कर दिया जाए तो वही कार्य 80 लोग कर सकते हैं जिसमे 120 लोगों द्वारा अभी किया जा रहा है।

पहले भी की गई है कमी

सेना की तरफ से कहा गया है कि जनरल वी. पी. मलिक जब सेना प्रमुख थे तो 50 हजार लोगों की कमी की गई थी लेकिन अब अगले तीन-चार सालों में एक लाख लोग कम किए जा सकते हैं। इससे जो राशि बचेगी वह सैनिकों को तकनीक से लैस करने में खर्च की जा सकेगी। समिति की यह रिपोर्ट हाल में हाल में संपन्न हुए सत्र के दौरान संसद में पेश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें— Indian Army : भारतीय सेना के एथलीट वेलु (Velu) लगाएंगे कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दौड़

ये भी पढ़ें— Major Dhyanchand Vishesh : हॉकी का ऐसा खिलाड़ी, हिटलर भी जिसका प्रशंसक था

ये भी पढ़ें— Military Farm : जानें सैन्य फार्म के बारे में, भारतीय सेना ने 132 वर्ष बाद क्यों बंद किया?

ये भी पढ़ें— Chhattisgarh Naxal Attack : जानें क्या होता है ‘U शेप एंबुश’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *