Bihar-agricultural-student-able-toearn-during-education-theedusarthi
Bihar : बिहार के छात्र पढ़ाई के साथ कर सकेंगे कमाई, जानें क्या हैं योजना
April 6, 2021
Bhel-Recruitment-2021-theedusarthi
BHEL Job 2021 : भेल में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, 23 मई को होगी परीक्षा
April 7, 2021
Show all

Current Affairs Quiz : 6 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

30-april-2021-Current-affairs-quiz-theedusarthi

1. किस देश के सैन्‍य उपकरणों के, मेड इन इंडिया के अंतर्गत भारत में विनिर्माण होगा?

Correct! Wrong!

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने आज दिल्ली में रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोव से प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता की। इस वार्ता में परमाणु, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में दीर्घकालि‍क भागीदारी पर बातचीत की गई। इसके अलावा अंतरराष्‍ट्रीय उत्‍तर-दक्षिण परिवहन गलियारा और चेन्‍नई - व्‍लादिवोस्‍तोक समुद्री गलियारा सहित सम्‍पर्क से सम्‍बंधित विभिन्‍न मुद्दों पर बातचीत की गई। रूस के विदेशमंत्री ने बताया कि मेड इन इंडिया की अवधारणा के अंतर्गत भारत में रूस के सैन्‍य उपकरणों के विनिर्माण के बारे में बातचीत की गई।

2. अस्सी लाख से अधिक कोविड के टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य कौन है?

Correct! Wrong!

महाराष्ट्र, अस्सी लाख से अधिक कोविड के टीके लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कल राज्य में 4 लाख 30 हजार से अधिक टीके लगाए गए। पुणे में 70 हजार से अधिक जबकि मुंबई में 50 हजार से अधिक टीके लगाए गए। यहां सरकारी कार्यालय, बैंक और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को काम करने की अनुमति होगी। सभी मनोरंजन पार्क, धार्मिक स्थल, सैलून, पार्लर, जिम, सिनेमाघर और इनडोर खेल परिसर बंद रहेंगे। सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। कल राज्य में 47 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए। इस दौरान एक सौ 55 संक्रमितों की मृत्यु हो गई, जिसे मिलाकर अब तक 56 हजार 33 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं।

3. देश में वित्‍तवर्ष 2020-21 के पहले दस महीनों में कुल कितने करोड़ डॉलर का प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश हुआ?

Correct! Wrong!

देश में वित्‍तवर्ष 2020-21 के पहले दस महीनों में कुल 72 अरब 12 करोड डॉलर का प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश हुआ। इस दौरान वर्ष 2019-20 की तुलना में विदेशी निवेश में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। देश में किसी भी वित्‍तवर्ष के पहले दस महीनों में इस दौरान सर्वाधिक प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश हुआ। सरकार की ओर से प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश - एफडीआई नीति में सुधार, निवेश सुविधा तथा कारोबार करने की प्रक्रिया आसान किए जाने से सम्‍बंधित विभिन्‍न उपाए किए जाने से देश में एफडीआई आवक में वृद्धि‍ हुई है। वित्‍तवर्ष 2020-21 के पहले दस महीनों में एफडीआई प्रतिभूति आवक में पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। देश में हुए कुल प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश में तीस दशमलव दो-आठ प्रतिशत योगदान के साथ निवेशकर्ता देशों में सिंगापुर सबसे अव्‍वल रहा। इसके बाद अमरीका और संयुक्‍त अरब अमारात का स्‍थान रहा। एफडीआई प्रतिभूति आवक की दृष्टि से 29 दशमलव शून्‍य-नौ प्रतिशत योगदान के साथ जापान सबसे ऊपर रहा। इसके बाद सिंगापुर तथा अमरीका का स्‍थान रहा। वर्ष 2020-21 के दौरान प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश के लिए कम्‍प्‍यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर, सबसे अधिक पसंदीदा क्षेत्र बनकर उभरा।

4. न्‍यायमूर्ति एन वी रमन्‍ना भारत के किस क्रम के प्रधान न्‍यायाधीश होंगे?

Correct! Wrong!

न्‍यायमूर्ति एन वी रमन्‍ना देश के अगले प्रधान न्‍यायाधीश होंगे। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को स्‍वीकृति प्रदान कर दी है। न्‍यायमूर्ति रमन्‍ना अगले वर्ष 26 अगस्‍त तक प्रधान न्‍यायाधीश के पद पर बने रहेंगे। वे 17 फरवरी 2014 को उच्‍चतम न्‍यायालय का न्‍यायाधीश बनने से पहले दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। न्‍यायमूर्ति रमन्‍ना आंध्रप्रदेश से आते हैं।

5. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कितने वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाने का केन्‍द्र से आग्रह किया है?

Correct! Wrong!

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जाना चाहिए। आज प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में एसोसिएशन ने यह भी आग्रह किया है कि सार्वजनिक स्थानों और बड़े समारोहों में प्रवेश के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर देना चाहिए। एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि सरकार को निजी क्लिनिकों को भी टीकाकरण अभियान में शामिल करना चाहिए। उसने टीकाकरण पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले में कार्यबल गठित करने का भी सुझाव दिया है।

6. गुजरात में डांडी यात्रा के समापन समारोह को किनके द्वारा सम्‍बोधित किया गया?

Correct! Wrong!

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडु गुजरात के दांडी में राष्‍ट्रीय नमक सत्‍याग्रह स्‍मारक पर समापन समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 12 मार्च को साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा को हरी झण्‍डी दिखाकर रवाना किया था। उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि राजनीतिक रूप से लोग एक दूसरे के विरोधी हो सकते हैं, लेकिन सभी भारतीय ही हैं और सबको मिलकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए।

7. किसी राज्य के मंत्री का इस्तीफा अंतिम रुप से किसके सहमति के बाद पूर्णत: मान्य होता है?

Correct! Wrong!

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिलीप वल्से पाटिल को इस महत्वपूर्ण विभाग का प्रभार दे दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देशमुख का इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया था और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया था। राजभवन से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने वल्से पाटिल के विभागों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों के बीच आवंटित करने की मुख्यमंत्री की सिफारिश भी स्वीकार कर ली है। इसमें श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार हसन मुशरिफ को और आबकारी विभाग का प्रभार अजीत पवार को दिया जाना शामिल है। मुशरिफ ग्रामीण विकास मंत्री हैं जबकि अजीत पवार उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त विभाग भी संभाल रहे हैं।

8. कोविड वैक्सीनेशन के लिए आवश्यक सिरिंज का निर्माण कौन सी कंपनी कर रही है?

Correct! Wrong!

भारत में पिछले 3 दिनों में सिर्फ कोरोना वैक्सीनेशन में 1 करोड़ से ज्यादा सिरिंज का इस्तेमाल हुआ है। सिरिंज कोविड वैक्सीनेशन का सबसे जरूरी हथियार है, जिसके बिना कोविड वैक्सीन किसी काम की नहीं रह जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए सिरिंज की भारी मांग पूरी करने में देश की सबसे बड़ी सिरिंज कंपनी 'हिंदुस्तान सिरिंजेस एंड मेडिकल डिवाइसेज' (HMD) लगातार कोशिश कर रही है।

9. किस देश के राष्ट्रपति ने एक कानून पर हस्ताक्षर किया हैं जिसके तहत वे दोबारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़े हो सकते हैं?

Correct! Wrong!

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत वे दोबारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़े हो सकते हैं। यह कानून विधि सूचना के आधिक‍ारिक इंटरनेट पोर्टल पर कल प्रकाशित हुआ। संविधान में संशोधनों के आधार पर कानून में कई प्रावधान किए गए हैं। इनमें से एक नया संशोधन किसी व्यक्ति के राष्ट्रपति कार्यकाल की संख्‍या की सीमा से संबंधित है। यह पदस्थ राष्ट्रपति पर लागू होगा चाहे वह पहले कितने भी कार्यकाल तक राष्ट्रपति रह चुका हो।

10. आईपीएल 2021 का 14वां संस्करण कब से शुरू होगा?

Correct! Wrong!

इंडियन प्रीमियर लीग - आईपीएल 2021 का 14वां संस्करण 9 अप्रैल से शुरू होगा। शुरुआती मैच चेन्नई में वर्तमान चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच 30 मई 2021 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच देश के छह स्थानों मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मैच दर्शकों के बिना खेले जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *