देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शरद अरविंद बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जस्टिस एनवी रमना के नाम पर मुहर लगा दी है। वह 24 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। राष्ट्रपति उन्हें शपथ दिलाएंगे। 45 साल से ज्यादा के न्यायिक अनुभव रखने वाले और संवैधानिक मामलों के जानकार एनवी रमना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक का होगा। एनवी रमना भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले एन.वी रमना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे। फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे। 63 वर्षीय नुथालपति वेंकेट रमना ने 10 फरवरी, 1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी। उन्होंने संवैधानिक, आपराधिक और इंटर-स्टेट नदी जल बंटवारे के कानूनों का खास जानकार माना जाता है। करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं।
ये भी पढ़ें— Supreme Court Decision: जानें सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच संबंधित आदेश के बारे में
ये भी पढ़ें— Dilip Patil : महाराष्ट्र के नए गृह मंत्री होंगे दिलीप पाटिल, जानें कौन हैं ये
ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां
ये भी पढ़ें— Supreme court : भारत के थाने एवं एजेंसियों के दफ्तर सीसीटीवी की निगरानी में, जानें विस्तार से
ये भी पढ़ें— Judge Appointment : जानिए न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में विस्तार से
ये भी पढ़ें— Mid-Air Refuelling : जानें क्या होता है हवाई जहाजों में मिड-एयर रिफ्यूलिंग?