5 अप्रैल, 1919 को सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी लि. का पहला स्टीम शिप ‘एसएस लॉयल्टी’ मुंबई से लंदन की पहली समुद्री यात्रा के लिए अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में उतारा गया था। इसकी स्मृति में 5 अप्रैल, 1964 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। यह भारत की पहला जहाज भी माना जाता है। इस वर्ष 58वां वर्ष राष्ट्रीय समुद्री दिवस का मनाया जा रहा है। मार्च 1978 में पहली बार विश्व समुद्री दिवस मनाया गया था।
यह दिवस अंतरमहाद्वीपीय वाणिज्य और वैश्विक अर्थव्यवस्था के समर्थन में जागरूकता फैलाने और भारतीय जहाजरानी उद्योग की गतिविधियों और देश की अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका से अवगत कराने के लिए हर साल मनाया जाता है।
5 अप्रैल 2020 को मनाएं राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम ‘हिंद महासागर-एक अवसर का महासागर’ (Indian Ocean-An Ocean of opportunity) था। इस दिवस का 57वां संस्करण था। विश्व समुद्री दिवस 24 सितंबर को मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें— National Register for Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस का मिसयूज रोकने के लिए बन रहा है नेशनल रजिस्टर
ये भी पढ़ें— Military Farm : जानें सैन्य फार्म के बारे में, भारतीय सेना ने 132 वर्ष बाद क्यों बंद किया?
ये भी पढ़ें— Bank : बैंको के विलय के कारण इन चार बैंकों के IFSC कोड में परिवर्तन, जानें IFSC कोड के बारे में