वसूली के आरोपों में घिरे महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह दिलीप वलसे पाटिल को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। देशमुख ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेज दिया है।
दिलीप पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शरद पवार के PA के रूप में की थी। वे 1990 में अम्बेगांव में किसनराव बैंखले को हराकर पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य बने। इससे पहले दिलीप पाटिल चिकित्सा शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा मंत्री भी रहे हैं। पाटिल पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रहे। वे भीमाशंकर कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे हैं। पाटिल पुणे की अंबेगांव तालुका विधानसभा सीट से 1990 के बाद से अब तक विधायक चुने जाते रहे हैं।
ये भी पढ़ेे— Chhattisgarh Naxal Attack : जानें क्या होता है ‘U शेप एंबुश’
ये भी पढ़ेे— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां
ये भी पढ़ेे— Gay Marriage : समलैंगिक विवाहों को अनुमति देने वाला पहला देश बना नीदरलैंड
ये भी पढ़ेे— Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट