India-climate-change-knowledge-portal-theedusarthi
India Climate Change Knowledge Portal : इंडिया क्लाइमेट चेंज नॉलेज पोर्टल के विषय
April 3, 2021
GST-collection-theedusarthi
GST : मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन, जानें जीएसटी के बारे में विस्तार से
April 4, 2021

भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट (उत्पादन क्षमता के मामले में) तेलंगाना के पेद्दापल्ली ज़िले के रामागुंडम में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड NTPC द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह श्रीराम सागर जलाशय की सतह पर 423 करोड़ की लागत से विकसित किया करना है। यह परियोजना वर्ष 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के 175 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बनाई गई है।

फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट

फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट जल निकायों की सतह पर फोटोवोल्टिक पैनलों का प्रयोग कर ऊर्जा प्राप्त करना है। इसे भारत में प्रयोग होने वाली भूमि आधारित सौर ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों के विकल्प के रुप में देखा जा रहा है। दक्षिण भारत में बड़ी संख्या में जलाशय मौजूद हैं जो फ्लोटिंग सोलर विधि द्वारा अक्षय ऊर्जा उत्पन्न करने हेतु अत्यधिक अनुकूल हैं।

एनटीपीसी

  • एनटीपीसी लिमिटेड विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
  • यह भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा संचयन समूह है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1975 में ऊर्जा विकास में तेज़ी लाने के उद्देश्य से की गई थी।
  • इसका कार्य नवाचार और तीव्रता के साथ किफायती, कुशल एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से विश्वसनीय ऊर्जा का उत्पादन करना है।
  • मई 2010 में इसे महारत्न कंपनी का दर्जा प्राप्त हुआ।
  • इसका मुख्यालय देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।
  • गुरदीप सिंह एनटीपीसी के वर्तमान सीएमडी है।

ये भी पढ़ें— Energy Sector : जानें वन नेशन वन गैस ग्रिड योजना के बारे में

ये भी पढ़ें— Current Affairs Quiz : 3 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

ये भी पढ़ें— Bihar Special Armed Police Bill 2021 : जिस विधेयक को लेकर बिहार में मचा है बवाल, जानिएं उस ‘बिहार सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021’ के बारे में विस्तार से

ये भी पढ़ें— भारत ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा सौर वृक्ष, जानें महत्वपूर्ण तथ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *