मिस्र में हाल ही में स्वेज नहर में एक मालवाहक जहाज हफ्तेभर फंसा रहा, जिससे खरबों डॉलर का नुकसान हुआ। इससे पहले एक ट्रेन हादसे में 30 से ज्यादा जानें चली गईं। इस बीच चर्चा है कि ये सब घटनाएं मिस्र की प्राचीन ममियों को छेड़ने के फैसले के कारण हो रहा है। मिस्त्र सरकार 22 शाही ममियों को एक संग्रहालय में स्थानांतरित करने जा रही है। इसके बाद ही ममी के शाप की चर्चा जोरों पर है।
मिस्त्र में वर्ष 2018 से चल रही खुदाई में लगातार प्राचीन ताबूत मिल रहे हैंं इनमें से कई ताबूतों को ऊपर से ही देखा गया तो कइयों को खोला भी नहीं गया। इसके पीछे यही शाप का डर बताया जा रहा है। दरअसल इसकी वजह है मिस्र के राजा तूतेनखामेन का ताबूत, जिसे खोलने पर उन सबकी जानें रहस्यमयी ढंग से चली गईं, जिन्होंने ताबूत से छेड़खानी की थी।
साल 1922 में अंग्रेज पुरातत्वविद होवार्ड कार्टर और उनके सहयोगी लॉर्ड कार्नरवन (Lord ने इजिप्ट के लक्जर शहर में राजा तूतेनखामेन का मकबरा खोज निकाला था। इतिहासकारों के अनुसार वो प्रचीन मिस्र के 18वें राजवंश के 11वें राजा थे। ताबूत खोलने पर ताबुत बेहद कीमती आभूषणों से भरा हुआ था। माना गया कि मौत के वक्त राजा की उम्र 17 साल से अधिक नहीं रही होगी।
मिस्र, रोम और ग्रीस में राजाओं और राजसी खानदान या बड़े पदों पर काम करने वालों की मौत पर उन्हें सामान्य लकड़ी के ताबूत में नहीं दफनाया जाता था, बल्कि लकड़ी के ताबूत को भी एक डिब्बे में बंद किया जाता था। पत्थर से बना यही डिब्बा सार्कोफेगस कहलाता है। पत्थर का ये ताबूत जमीन से कुछ ऊपर रखा जाता था। मिस्र में इसकी शुरुआत 2686 ईसा पूर्व की मानी जाती है।
राजा तूतेनखामेन का ताबूत शापित है और उसे छूने या किसी भी तरह की छेड़खानी करने वाली की बदकिस्मती आ जाती हैं इसी तरह से सारे शाही ताबूतों के बारे में माना जाने लगा। ममी के शापित होने पर कई किताबें भी लिखी गईं, जिनमें एक किताब Lost in a Pyramid; or, The Mummy’s Curse खासी चर्चित रही।
वैज्ञानिकों के कुछ दल का मानना है कि शापित होना जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि अचानक हुई मौतों की वजह ताबूतों के भीतर जमा जहरीली गैस या पैथोजन रहे होंगे। हजारों सालों तक जमीन में बंद रहने के दौरान ताबूत और मृत शरीर दोनों में ही खतरनाक पैथोजन यानी वायरस या बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं और इन्हें खोलना बीमार कर सकता है।
ये भी पढ़ें— Suez Canal : स्वेज नहर के इतिहास से वर्तमान तक की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें— Current Affairs Quiz : 2 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
ये भी पढ़ें— IPL 2020: जानें किस खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड मिला, MI और DC को कितना मिला ईनाम
ये भी पढ़ें— GNCTD Bill: दिल्ली में अब एलजी ही ‘सरकार’, राष्ट्रपति की मिली मंजूरी