केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय असाध्य रोग नीति-2021 को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह मंजूरी 30 मार्च को दी। यह नीति केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इस नीति का उद्देश्य असाध्य रोगों के इलाज की लागत कम करना और इन पर राष्ट्रीय शोध को बढावा देना है। इससे संबंधित दवाइयों का उत्पादन स्थानीय स्तर पर किया जा सकेगा और इलाज में कम लागत आएगी। इस नीति में एक राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने का भी प्रावधान किया गया है जिसमें संबंधित आंकडे तैयार हो सकेंगे।
देश का निर्यात मार्च, 2021 में 34 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष के इसी महीने में 21 अरब 49 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था। इस तरह निर्यात में 58.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान निर्यात 290 अरब 18 करोड़ डॉलर का रहा, जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में 313 अरब 36 करोड़ डॉलर का निर्यात हुआ था। इस तरह वार्षिक आधार पर निर्यात में 7 दशमलव 4-शून्य प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि 2014 से पहले, भारतीय बंदरगाहों पर केवल 139 क्रूज सेवा ही संचालित होती थी, लेकिन आज हमारे पास देश में कोविड-19 महामारी के बावजूद 450 क्रूज सेवाए हैं। साल 2014 के बाद से क्रूज सेवा द्वारा यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। क्रूज हजीरा से दीव की दूरी 13 से 14 घंटे लगेंगे। जबकि रेल मार्ग से वेरावल तक जाने में लगभग इतना ही समय लग जाता है। वहीं, सड़क मार्ग से जाने में लगभग साढ़े 15 घंटे लगते हैं। क्रूज में एक ट्रिप 300 यात्री सफर कर सकेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास करने की अपील करते हुए हाल ही में बताया कि केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप एवं जम्मू-कश्मीर का बडगाम देश में सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित किए जाने वाले स्थान बन गए हैं।
राजनीतक दलों को दिये जाने वाले चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयास के तहत चुनावी बॉन्ड की व्यवस्था की गयी है। इसके तहत राजनीतिक दलों को नकद चंदे के बजाए चुनावी बॉन्ड का विकल्प रखा गया है। हालांकि विपक्षी दल ऐसे बॉन्ड के जरिये चंदे में कथित पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंता जताते रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक को 01 अप्रैल 2021 से 10 अप्रैल 2021 के दौरान 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये चुनावी बॉन्ड की 16वें चरण की बिक्री और उसे भुनाने के लिये अधिकृत किया गया है। एसबीआई की ये 29 शाखाएं कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, पटना, नयी दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, श्रीनगर, देहरादून, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में हैं।
काठमांडू में भारतीय दूतावास ने 31 मार्च, 2021 को यह सूचित किया है कि, भारत सरकार ने नेपाल में तराई क्षेत्र में सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 800 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता प्रदान की है। यह अनुदान एक समझौता ज्ञापन के तहत प्रदान किया गया है। इस समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) के तहत नेपाली सरकार ने NR 800 करोड़ की भारत सरकार की फंडिंग के तहत बनाई जाने वाली 10 प्राथमिकता वाली सड़कों की पहचान कर ली है। इन सड़कों को हुलाकी राजमर्ग भी कहा जाता है और वे पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर स्थित प्रमुख शहरों को भारत और नेपाल की सीमा से जोड़ती हैं।
01 अप्रैल, 2021 को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने विदेशी श्रमिकों के वीजा, विशेष रूप से H-1 B वीजा, पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। जो बाइडेन के इस कदम से अमेरिका में हजारों भारतीय IT पेशेवरों को लाभ होने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 31 मार्च, 2021 के बाद H-1 B वीजा पर प्रतिबंध को जारी रखने के लिए नई घोषणा जारी नहीं की है। H-1B वीजा एक गैर-अप्रवासी वीजा है। यह संयुक्त राज्य की कंपनियों को तकनीकी या सैद्धांतिक विशेषज्ञता की आवश्यकता वाले विशेष व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।
अमरनाथ गुफा मंदिर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। यह मंदिर 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ मंदिर को 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने हाल ही में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), जम्मू में “आनंदम: द सेंटर फॉर हैपिनेस” का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य लोगों का मानसिक तनाव को दूर करने और सकारात्मकता फैलाने में मदद करना है। इसके मुख्य उद्देश्यों को पांच व्यापक श्रेणियों में विभाजित किया गया है : परामर्श, समग्र कल्याण, प्रसन्नता विकास पर वैकल्पिक पाठ्यक्रम, अनुसंधान और नेतृत्व व संकाय विकास।
वर्ष 2020 में अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण इस महीने की 1 तारीख से शुरू हो गया है। यह यात्रा 56 दिनों तक चलेगी। राज्य सरकारों या संघ शासित प्रदेशों के प्रशासकों द्वारा अधिकृत किए गए डॉक्टर और चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी किये स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्रा के लिए अनिवार्य हैं। 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक आयु वाली महिलाएं यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कर सकतीं। पूरे देश में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा।