Mummy's-curse-theedusarthi
Mummy’s Curse : चर्चा में ममी का शाप, मिस्त्र में दुर्घटनाओं की बताई जा रही वजह
April 3, 2021
National-Register-for-Driving-Licenses-theedusarthi
National Register for Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस का मिसयूज रोकने के लिए बन रहा है नेशनल रजिस्टर
April 3, 2021
Show all

Bihar : बिहार की 12 पंचायती राज संस्थाओं को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

12-institutions-of-panchayati-raj-Bihar-awarded-theedusarthi

बिहार की 12 पंचायतीराज संस्थाओं का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 के लिये किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए इनका चयन वित्तीय वर्ष 2019-20 के कार्य के आधार पर किया गया है। इनमें सात ग्राम पंचायत, चार पंचायत समिति और एक जिला परिषद शामिल हैं। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इन पंचायती राज संस्थाओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा पुरस्कार

सीतामढ़ी के सुरसंड की बगाढ़ी ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, नालंदा के एकंगरसराय के कोसियावां ग्राम पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार, रोहतास के अकोढ़ीगोला बिसैनीकला ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत विकास योजना तथा नालंदा के सिलाव की सबैत, दरभंगा के केवटी रनवे की असरहा, समस्तीपुर की मोहनपुर तथा गया सदर की औरांव पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

रोहतास की अकोढ़ीगोला, गया सदर, गया के इमामगंज तथा औरंगाबाद की कुटुंबा पंचायत समिति को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सिर्फ एक जिला परिषद नालंदा को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिये चुना गया है।

किसलिए दिया जाता है यह पुरस्कार

दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए दिया जाता है। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम सभाओं के माध्यम से गांवों की सामाजिक और आर्थिक संरचना में सुधार को लेकर ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार मंत्रालय द्वारा जारी मॉडल दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार कार्य करने तथा बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार बच्चों के सर्वांगीण विकास के अनुकूल माहौल बनाने के लिए दिया जाता है।

ये भी पढ़ें— World Happiness report 2021 : खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत 139 वें नंबर पर, फिनलैंड पहले स्थान पर

ये भी पढ़ें— Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *