Military-farm-theedusarthi
Military Farm : जानें सैन्य फार्म के बारे में, भारतीय सेना ने 132 वर्ष बाद क्यों बंद किया?
April 1, 2021
Chiranjeevi-Health-Insurance-Scheme-Rajsthan-theedusarthi
Chiranjeevi Health Insurance Scheme : राजस्थान में हर परिवार को 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
April 2, 2021

मुद्रा हर देश की विकास एवं अर्थव्यवस्था की पहचान होती है। जिसके जरिए व्यापार एवं अन्य कार्य होते है। जैसे भारत में रुपया का जापान में येन का मुद्रा के चलन है ठीक वैसे ही अमेरिका और अन्य देशों में डॉलर का प्रयोग मुद्रा के रुप में होता है।

वर्ष 1792 से पहले अमेरिकियों के सामने करेंसी का बड़ा संकट था। वस्तु खरीदनी हो या किसी की सेवा लेनी हो, भुगतान सोने या चांदी में होता था। ब्रिटिश या स्पेनिश सिक्कों से काम चलाना पड़ता था। तंबाकू के पत्ते, शेल्स और जमीन के टुकड़े भी सामान या सेवाएं लेने के बदले दिए जाते थे। शासकों की करेंसी का इस्तेमाल सीमित था। अमेरिकी कांग्रेस ने 2 अप्रैल 1792 को करेंसी के रुप में डॉलर को मान्यता दी।

कैसे डॉलर बना अमेरिकी मुद्रा

1792 में 2 अप्रैल को कॉइनेज एक्ट पारित हुआ था। इससे ही यू.एस. मिंट की स्थापना हुई, जिसका काम सिक्के ढालना और दुनिया में उनके मूवमेंट को कंट्रोल करना था। पहली औपचारिक अमेरिकी मुद्रा चांदी का डॉलर थी। लोगों को अपनी चांदी लानी पड़ती, तब मिंट उसे सिक्के में ढालकर लौटाता। उस समय सिक्कों पर लिबर्टी की तस्वीर/चित्र/छवि होती थी।

ये भी पढ़ें— US Presidential Election Process: जानें अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से

क्या है कानून

कॉइनेज एक्ट कानून का उद्देश्य खरीद—बिक्री प्रक्रिया को आसान बनाना था, पर ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में स्थानीय बैंकों ने सोने या चांदी के बदले अपनी मुद्रा बनानी शुरू कर दी। 1861 में कांग्रेस ने इसका व्यावहारिक हल निकाला। एक ऐसी मुद्रा जो सोने-चांदी पर निर्भर न रहे, ताकि सिविल वॉर और उसके सैनिकों को भुगतान किया जा सके। इस तरह अमेरिका में सरकारी नियंत्रण में पहली बार कागज की मुद्रा जारी हुई, जिसे डिमांड नोट्स कहा गया।

शुरुआती नोट

शुरुआत में $5, $10 और $20 के नोट छपे थे। इन्हें ग्रीनबैक्स कहा जाता था। यह नाम सिविल वॉर के सैनिकों ने दिया था। नोट के पिछले हिस्से में रंग प्रिंट होता था, ताकि लोग जाली नोट न बनाने लगे।

धोखाधड़ी से बचाने के उपाय

डॉलर को धोखाधड़ी से बचाने के लिए केमिस्ट ऐसी स्याही बनाने में जुट गए, जिसे मिटाया न जा सके। 1840 के दशक में एक केमिस्ट ने ऐसी स्याही बना भी ली, जिसे हटाया नहीं जा सकता था। इस पर एक स्पेशल केमिकल की परत भी थी। यह हरे रंग की होती थी।
1862 में $1 का नोट छपा। ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने इसे डिजाइन किया था। ट्रेजरी सेक्रेटरी साल्मन चेज ने पहले डॉलर पर अपना चेहरा छपवाया। 1864 में चेज ने ट्रेजरी डिपार्टमेंट छोड़ दिया। इसके पांच साल बाद अधिकारियों ने नोट पर जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर छापी।

कब-कब हुआ रिडिजाइन

अब तक डॉलर नोटों को कई बार रीडिजाइन किया जा चुका है। आखिरी बार 2013 में $100 नोट को रीडिजाइन किया गया था। इसमें एक 3-D रिबन जोड़ी गई थी। यदि आप नोट को पीछे की ओर मोड़ें तो बेल्स आपको 100 में बदलती दिखेंगी। अगला बदलाव $10 में 2026 में होना अपेक्षित है। 1935 में पहली बार चील और पिरामिड के तौर पर दो तस्वीरें डॉलर नोट पर दिखाई दी थीं।

ये भी पढ़ें— India Crude Oil Suppliers : भारत को तेल आपूर्ति करने वाला दूसरा बड़ा देश बना अमेरिका

विश्व की ताकतवर मुद्रा है डॉलर

दुनिया में 180 मुद्राओं का इस्तेमाल होता है। इसमें अमेरिकी डॉलर सबसे ज्यादा ताकतवर है। वैसे, डॉलर शब्द का इस्तेमाल मुद्रा के लिए सिर्फ अमेरिका में नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में डॉलर शब्द का इस्तेमाल ही मुद्रा के लिए होता है। आज दुनिया के वैश्विक मुद्रा संग्रह में करीब दो-तिहाई हिस्सेदारी डॉलर की है। इसके बाद दूसरे नंबर पर यूरो आता है, जिसका चलन यूरोपीय संघ के ज्यादातर सदस्य देशों में है।

कुछ शब्दावलियां Terminology

अमेरिका में एक डॉलर में 100 सेंट होते हैं, जैसे अपने यहां एक रुपए में 100 पैसे। पचास सेंट के सिक्के को हाफ डॉलर और पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर डॉलर कहा जाता है। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पांच सेंट के सिक्के को निकल कहते हैं। एक सेंट को ‘पेनी’ कहा जाता है।

ये भी पढ़ें— Current Affairs Quiz : 1 अप्रैल 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां

ये भी पढ़ें— Engineering : कश्मीर में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा Arch ब्रिज, एफिल टॉवर से 35 मीटर अधिक ऊंचा

ये भी पढ़ें— LAL BAHADUR SHASTRI: गुदड़ी के लाल एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री विशेष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *