दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 01 अप्रैल को इसकी जानकारी दी। 71 वर्षींय रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा।
12 दिसंबर 1950 को रजनीकांत का जन्म बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था। गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया। साउथ में तो रजनीकांत को थलाइवा और भगवान कहा जाता है। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
रजनीकांत ने 1975 में फिल्मी कॅरियर में डेब्यू किया था। फिल्म इंडस्ट्री में इन्होंने करीब 46 वर्ष तक अभिनय किया हैं। रजनीकांत 12वें दक्षिण भारतीय हैं जिन्हें यह अवॉर्ड मिला है। इससे पहले डॉ. राजकुमार, अक्कीनेनी नागेश्वर राव, के बालाचंदर जैसे अभिनेताओं को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।
रजनीकांत की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ‘रोबोट’, ‘कबाली’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘धर्मा दोरई’, ‘लिंगा’, ‘बाबा’, ‘काला’ सहित कई नाम शामिल हैंं। रजनीकांत को चाहने वाले उन्हें ‘थलाइवा’/नेता के नाम से भी पुकारते हैं।
भारत में सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक रजनीकांत को भारत सरकार द्वारा 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। रजनीकांत ने तमिल सिनेमा में ‘अपूर्व रागंगल’ से डेब्यू/शुरुआत किया था। उनकी कई हिट फिल्मों में ‘बाशा’, ‘शिवाजी’ और ‘एंथिरन’ जैसी फिल्में भी हैं।
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा जगत में भारत में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। यह पुरस्कार पहली बार अभिनेत्री देविका रानी रोरिक को दिया गया था। वहीं हाल के वर्षों में यह पुरस्कार पाने वालों में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, फिल्म निर्माता के. विश्वनाथ और मनोज कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Grammy Award : ग्रैमी अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की सूची जारी, देखें विजेताओं की Full List
यह भी पढ़ें- Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट
यह भी पढ़ें- Digital Service Tax: जानें क्या है डिजिटल सर्विस टैक्स (Google Tax), जिसे लेकर भारत से चिढ़ा अमेरिका