मार्च 2021 में एक लाख 23 हजार नौ सौ दो करोड रुपए वस्तु और सेवाकर के रूप में संग्रह करके जीएसटी राजस्व संग्रह का नया कीर्तिमान बना है। यह पिछले साल मार्च के महीने में वसूल किए गए जीएसटी के मुकाबले 27 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि देश में वस्तु और सेवाकर प्रणाली लागू होने के बाद से इस साल मार्च के महीने में सबसे अधिक राजस्व संकलन हुआ है। महीने के दौरान वस्तुओं के आयात से पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 70 प्रतिशत अधिक जीएसटी प्राप्त हुआ, जबकि घरेलू लेन-देन से होने वाले जीएसटी राजस्व में 17 प्रतिशत वृद्धि हुई।
दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2021 के चुना गया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 01 अप्रैल को इसकी जानकारी दी। 71 वर्षींय रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 3 मई को दिया जाएगा।
विश्व बैंक की हालिया विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश देशों ने ओपन डाटा नीति को लागू नहीं किया है। केवल 11 प्रतिशत कम आय वाले देशों ने लगातार ओपन लाइसेंस के साथ अपना डेटा उपलब्ध कराया। निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में यह 19 प्रतिशत था; उच्च-मध्यम आय वाले देशों में 22 प्रतिशत और उच्च आय वाले देशों में 44 प्रतिशत है।
महेन्द्रगिरी ओडिशा के गजपति जिले में स्थित एक पर्वत है। यह 1,501 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। महेंद्रगिरी राज्य की दूसरी सबसे ऊंची चोटी भी है। इसका क्षेत्रफल लगभग 4,70,955 हेक्टेयर है।
नॉर्वे को हाल ही में दुनिया की पहली जहाज सुरंग का निर्माण करने के लिए मंजूरी मिली है, यह जहाजों को स्टैडहवेट सागर को नेविगेट करने में मदद करेगी। इसका निर्माण एक मील लंबी 118 फीट चौड़ी सुरंग के रूप में किया जायेगा। इस परियोजना की लागत लगभग 330 मिलियन अमरीकी डालर होगी और इसमें तीन से चार साल लगेंगे।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य के सभी परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस देकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आज से शुरू हो गई और इसके साथ ही राजस्थान प्रत्येक परिवार को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने मुख्यालय पश्चिमी कमान के सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्र के प्रति अपने अनुकरणीय सेवा और कर्तव्यों के प्रति समर्पण के लिए जनरल मनजिंदर सिंह को 2015 में युद्ध सेवा पदक और 2019 में विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सी.बी.डी.टी. ने पिछले वित्त वर्ष में करदाताओं को दो लाख 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि रिफंड के रूप में लौटाई। सी.बी.डी.टी. ने बताया है कि यह राशि दो करोड़ 38 लाख से अधिक करदाताओं को लौटाई गई। वर्ष 2019-20 के मुकाबले पिछले साल की रिफंड राशि 42 प्रतिशत अधिक है।
वरिष्ठ राजनयिक मनप्रीत वोहरा को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मनप्रीत वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और मैक्सिको में भारत के राजदूत हैं। वे जल्द ही नया कार्यभार संभाल सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारतीय दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले की अध्यक्षता वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने महिला क्रिकेट के कुछ नियम भी बदल दिए। महिला के वनडे क्रिकेट में 5 ओवर के शुरुआती बल्लेबाजी पावरप्ले को हटा दिया गया है। इसके अलावा सभी टाई होने वाले मैचों का फैसला अब सुपर ओवर से किया जाएगा।