एवर ग्रिन एक विशाल कार्गो शिप है जो हाल ही में स्वेज नहर में फंस गया था। जिसे 6 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। इसके सभी क्रू मेंबर भारतीय थे। स्वेज नहर एक मानव निर्मित नहर है जो सिनाई प्रायद्वीप से महाद्वीपीय अफ्रीका को विभाजित करती है। स्वेज नहर प्राधिकरण - एससीए के प्रमुख और डच कंपनी स्मिट सालवेज ने सप्ताह के आखिर में नहर के किनारे से दो लाख टन वजन के जहाज को पहुंचाने के लिए जहाज को खिंचने वाली नौकाओं का इस्तेमाल किया।
इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (ITI) दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शन कला संगठन है। इसकी स्थापना 1948 में थिएटर व नृत्य विशेषज्ञों और यूनेस्को द्वारा की गई थी। विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 27 मार्च को आईटीआई के केंद्रों और दुनिया भर में थिएटर समुदाय द्वारा प्रतिवर्ष मनाया गया। 1962 में इसी तारीख को पेरिस में “थिएटर ऑफ नेशंस” का उद्घाटन हुआ था।
असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है। अभी दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। इस चरण में असम विधानसभा की 39 सीटों के लिए 345 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 1 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण के तहत विधानसभा की 30 सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें नौ सीटें पूर्वी मेदिनीपुर जिले की हैं, जिनमें नंदीग्राम की भी सीट शामिल है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी चुनाव मैदान में हैं।
भारत सरकार के वैक्सीन मैत्री पहल के अंतर्गत देश में बने वैक्सीन की एक खेप 29 मार्च को फिजी पहुंची। फिजी के प्रधानमंत्री फ्रैंक बैनीमरामा ने एक ट्वीट में बताया कि भारत से भेजी गई वैक्सीन की एक लाख खुराक की यह खेप फिजी पहुंच गई है।
श्रीलंका के ऑलराउंडर तिसारा परेरा ने श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास एक ओवर में छह छक्के जड़ कर इतिहास रच दिया हैं। वे ऐसा करने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 28 मार्च को पनागोडा में सैन्य मैदान में चल रहे मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की।
न्यूजीलैंड की संसद ने हाल ही में माताओं को गर्भपात या जन्म के बाद भुगतान सहित छुट्टी का अधिकार दिया है। यह भारत के बाद, इस कानून पारित करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। खबरों के अनुसार, न्यूजीलैंड की हर चार में से एक महिला ने गर्भपात का अनुभव किया है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को उपहार के रूप में COVID-19 टीकों की 2,00,000 खुराक देने की घोषणा की है। इसके साथ, दुनिया भर में 12 शांति अभियानों में सेवारत सभी 85,782 संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को COVID-19 टीकों की दोहरी खुराक मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा योद्धा पुस्तक का नया संस्करण अब छात्रों और अभिभावकों के लिए नई जानकारियों के साथ उपलब्ध है। यह हर जगह सुलभ रहने के साथ ऑनलाइन और परीक्षा वारियर्स मॉड्यूल नमो ऐप पर भी उपलब्ध है। पीएम मोदी के अनुसार इस पुस्तक के नए संस्करण को छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की मूल्यवान जानकारी के साथ समृद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक परीक्षा से पहले तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित करेगी और इससे छात्रों तथा अभिभावकों के बीच संवाद बढ़ेगा।
के. विजयराघवन को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में एक वर्ष का विस्तार दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में एक वर्ष की अवधि के लिए विस्तार को मंजूरी दी है। वह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से संबंधित मामलों पर प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को सलाह देते हैं।
भारत ने इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में सात रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। इस मैच में मैन आफ द मैच इंग्लैंड के सैम करन चुने गए जबकि मैन आफ द सीरिज इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो चुने गये। पूणे में आयोजित तीसरे मैच में 330 रन के लक्ष्य के जबाव में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 322 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 83 गेंद में 95 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने चार जबकि भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए। इससे पहले, भारतीय टीम 49वें ओवर में 329 रन पर आउट हो गई। ऋषभ पंत ने 62 गेंदों में सर्वाधिक 78 रन बनाए। शिखर धवन 67 रन और हार्दिक पांडया ने 64 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन और आदिल रशिद ने दो विकेट लिए। इंग्लैंड के जॉनी ब्रेयस्टॉ को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। ब्रेयस्टॉ ने श्रृंखला में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 219 रन बनाए। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में हराया। भारत ने टेस्ट श्रृंखला 3-1 से जीती, जबकि टी-20 में इंग्लैंड को 3-2 से हराया था।