श्रीलंका के ऑलराउंडर तिसारा परेरा ने श्रीलंका के क्रिकेट इतिहास में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कोलंबो के एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान पेशेवर क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए हैं। वे ऐसा करने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 28 मार्च को पनागोडा में सैन्य मैदान में चल रहे मेजर क्लब्स लिमिटेड ओवर लिस्ट ए टूर्नामेंट में हासिल की। वह ब्लूमफील्ड क्रिकेट एवं एथलेटिक क्लब के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई आर्मी की कप्तानी कर रहे थे। परेरा ने श्रीलंका के लिए छह टेस्ट, 166 वनडे और 64 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
उन्होंने 13 गेंद में नाबाद 52 रन बनाए। उनकी पारी में आठ छक्के शामिल थे और यह पारी किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी का लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। पूर्व श्रीलंकाई ऑलराउंडर कौशल्या वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। परेरा इस तरह पेशेवर क्रिकेट में यह उपलब्धि अपने नाम करने वाले नौंवे क्रिकेटर बन गए।
परेरा 50 ओवरों के मुकाबले में यह कारनामा करने वाले अब दूसरे क्रिकेटर बन चुके हैं। वनडे में सबसे पहले साल 2007 में साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने यह कारनामा किया था। सर गारफील्ड सोबर्स क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होने 1968 में ऐसा करिश्मा किया था। वहीं रवि शास्त्री ने 1985 में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें— International Women’s Day 2021 : खेल जगत की 5 महिला सितारें, जिन्होंने विश्व में भारत का परचम लहराया
ये भी पढ़ें— Sachin Tendulkar : मास्टर ब्लास्टर का Test Cricket कॅरियर Details
ये भी पढ़ें— Therapy Dogs : जानें क्या है थेरेपी डॉग्स, ITBP करेंगी अपने जवानों की चिकित्सा के लिए इस्तेमाल
ये भी पढ़ें— Siachen’s Hero : जानें कौन थे कर्नल नरेन्द्र कुमार, जिन्होने दुनिया के पर्वतो को फतह किया
ये भी पढ़ें— Mitali Raj : ODI क्रिकेट 7000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी मिताली राज