WiFiNanScan-app-launched-by-google-theedusarthi
WiFiNanScan : अब बिना इंटरनेट के कीजिए अपने सारे काम, गूगल ने लॉन्च किया नया ऐप
March 28, 2021
Anil Dharkar theedusarthi
Anil Dharkar : पत्रकार अनिल धारकर का निधन, कई संस्थानों के संस्थापक और निदेशक रहें
March 28, 2021

कोरोनाकाल में राजस्थान ने पहले संक्रमण पर नियंत्रण पाकर और अब तेज वैक्सीनेशन कर एक नया रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में अब आबादी के हिसाब से हर 13वें व्यक्ति को कोरोना का टीका लग चुका है। 7.7 करोड़ की आबादी वाले राजस्थान में अब तक 53.10 लाख टीके लग चुके हैं।

अन्य राज्यों की स्थिति

वहींं बिहार में 50 लोगों में एक को, उत्तर प्रदेश में 43 लोगों में से एक को, मध्य प्रदेश में 27 में से एक को और महाराष्ट्र में करीब 24 लोगों में से एक को टीका लग चुका। इस दृष्टि से राजस्थान में टीकाकरण की दर बिहार से 4 गुना, यूपी से 3 गुना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से 2 गुना है। इन राज्यों से 200 से 400% ज्यादा है। दिल्ली जैसे छोटे राज्य में 20 लोगों में से एक को टीका लग पाया है वहीं राजस्थान जैसे बड़े राज्य में हर 13 में से एक व्यक्ति को टीका लगना बड़ी उपलब्धि है। राजस्थान में अब तक 33 लाख 27 हजार 148 लाख बुजुर्ग टीका लगवा चुके हैं। किसी दूसरे राज्य में इतने बुजुर्गाें ने टीका नहीं लगवाया है।

राजस्थान

क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल 342239 वर्गकिलोमीटर है। यहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। जिसके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट है। यहां के राज्यपाल कलराज मिश्र है। इसकी राजधानी जयपुर है। जिसे गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है।
राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है। इसके अतिरिक्त यह देश के अन्य पाँच राज्यों से भी जुड़ा है। इसके दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं।

ये भी पढ़ें— Foundation day: आज इन राज्यों का है स्थापना दिवस, जानें विस्तार से

ये भी पढ़ें— Pakistan : पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का किया टेस्ट, जानें पाक की सभी मिसाइलों के बारे में

ये भी पढ़ें— International Women’s Scientist Day : विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति, आंकड़ों के साथ

ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *