रॉयल फिलिप नाम की एक संस्था ने 13 देशों में नींद से जुड़ा एक सर्वे किया गया है। सर्वे में 37% लोगों ने माना है कि कोविड महामारी ने उनकी नींद पर बुरा असर डाला है। सर्वे में शामिल 70% युवाओं ने कहा कि कोरोना महामारी शुरू होने के बाद उन्हें नींद से जुड़ी एक या उससे अधिक प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं में इस तरह की समस्या और ज्यादा देखी गई है।
दुनिया भर के स्लीप न्यूरोलॉजिस्ट ने नींद से जुड़ी इस समस्या को ‘कोविडसोम्निया’ नाम दिया है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी के अनुसार, इसके पीछे कोरोना वायरस से संक्रमित होने का डर, फैमिली मेम्बर्स और करीबियों के स्वास्थ्य के प्रति चिंता है।
कोरोना के कारण लोग मानसिक तनाव के शिकार हो रहे है। इसी तनाव के चलते लोग इंसोम्निया (नींद न आना या टूट जाना) के शिकार हो रहे हैं। अगस्त, 2020 में ब्रिटेन के साउथैम्पटन यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च कहती है कि लॉकडाउन के दौरान चीन में इंसोम्निया की दर 14.6 से 20% तक बढ़ गई। इटली और ग्रीस में यह दर 40% तक पाई गई।
नींद न आना या नींद का बार-बार टूटना। दिन के वक्त थकान महसूस होना या नींद आना। सोते वक्त बार-बार उठना। या देर से सोने के बाद भी जल्दी नींद खुल जाना जैसे लक्षण कोविडसोम्निया के हैं।
ये भी पढ़ें— World Best Camera : अमेरिका ने बनाया 3200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा, जानें विस्तार से
ये भी पढ़ें— World Water Day 2021: विश्व जल दिवस, इतिहास और 2012 से अबतक की थीम
ये भी पढ़ें— Grammy Award : ग्रैमी अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की सूची जारी, देखें विजेताओं की Full List