गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक एक ऐसा रिकॉर्ड बुक है, जिसके अंतर्गत विश्व को कोई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा से इतिहास रच सकता है। इसके अंतर्गत अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भी करना होता है। गिनीज विश्व रिकॉर्ड का आरम्भ वर्ष 1958 में हुआ था।
यह विश्व रिकॉर्ड वर्ष 1998 तक ‘द गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ के नाम से जाना जाता था। इसके बाद इसका नाम ‘द गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ हो गया। यह एक तरह का रिकॉर्ड बुक है, जिसे प्रतिवर्ष संपादित किया जाता है और नए नए विश्व रिकॉर्ड इसमें शामिल किये जाते हैं। इसके अंतर्गत व्यक्ति द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड और अलग—अलग प्राकृतिक रिकॉर्ड को शामिल किया जाता है।
यह किताब ख़ुद भी एक विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है, इस किताब ने ‘बेस्ट सेल्लिंग कॉपीराइटेड बुक ऑफ़ आल टाइम’ का ख़िताब हासिल किया है। यह किताब विश्व भर के 100 देशों में 23 विभिन्न भाषाओँ में पिछले 63 वर्षो से प्रकाशित हो रही है।
10 नवम्बर 1951 को सर ह्यू वेयर जो कि उस समय जीनियस ब्रेवरी कंपनी के निर्देशक थे, ने तैयार की। 27 अगस्त 1955 को पहली बार इस 198 पन्नों की गिनीज विश्व रिकॉर्ड की किताब का प्रकाशन हुआ और इस वर्ष के क्रिसमस के दौरान ब्रिटिश बेस्टसेलर साबित हुई। इसके अगले ही वर्ष यह किताब अमेरिका में भी प्रकाशित की गयी और वहाँ पर इसकी 70,000 प्रतियाँ बिकीं।
जब कोई व्यक्ति गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अंतर्गत अपना नाम किसी प्रतिभा द्वारा दर्ज कराता है तो उसे इस संस्था द्वारा एक सर्टिफिकेट प्राप्त होता है, जिसमें व्यक्ति द्वारा प्राप्त विश्व रिकॉर्ड के ख़िताब का वर्णन होता है।
विश्व की सबसे लम्बी मूंछ का रिकॉर्ड भारत के जयपुर स्थित 58 वर्षीय राम सिंह चौहान के नाम है। इनकी मूंछ की लम्बाई 14 फीट की है। यह रिकॉर्ड इन्हें नाम तबसे है जब उनकी आयु 32 वर्ष की थी।
विश्व की सबसे लम्बी पगड़ी पहनने का रिकॉर्ड भारत के अवतार सिंह मौनी के नाम पर है। इस पगड़ी का वजन 100 पौंड है और इसकी लम्बाई 645 मीटर है।
विश्व में सबसे बड़े चपाती बनाने का रिकॉर्ड भारत के श्री जलाराम मंदिर जीर्णोद्धार समिति के पास है। यह समीति जामनगर में स्थित है। इस चपाती का वजन 145 किलोग्राम था।
भारत के फेडेरल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की तरफ से आयोजित सेल्फी समारोह में यहाँ के सभी स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने एक साथ मिल कर एक मिनट में 1000 फ्रेम के अंतर्गत सेल्फी ली। यह कैंपस कोच्चि के अंगमली के पास स्थित है।
विश्व भर के सबसे खर्चीले विवाह में भारत के स्टील कंपनी के मालिक लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल के विवाह ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस विवाह में कुल 60 मिलियन डॉलर खर्च हुआ था।
इस बिरयानी को बनाने के लिए 60 शेफ ने एक साथ कार्य किया था। इसके अंतर्गत कुल 12,000 किलोग्राम चावल और सब्ज़ियाँ थी।
विश्व की सबसे छोटी गाय का रिकॉर्ड केरल के पास है। इस गाय की ऊँचाई 61.5 सेंटीमीटर यानि एक कुत्ते की ऊंचाई की है।
कलामंडलम हेमलेता ने केरल के संगीत नाट्य एकेडमी में 123 घंटे, 15 मिनट तक नृत्य कर विश्व रिकार्ड बनाया था।
ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां
ये भी पढ़ें— World Water Day 2021: विश्व जल दिवस, इतिहास और 2012 से अबतक की थीम
ये भी पढ़ें— Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट
ये भी पढ़ें— NSG New DG : एम. ए. गणपति राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक नियुक्त