विश्व की सबसे बड़ी कैनवास पेंटिंग करीब 450 करोड़ रुपए में बिकी है। ‘जर्नी ऑफ ह्यूमैनिटी’ शीर्षक की इस पेंटिंग को ब्रिटिश कलाकार साचा जाफरी ने बनाया है। 1065 पेंट ब्रश और 6300 लीटर पेंट से बनी इस पेंटिंग के सभी 70 फ्रेम फ्रांसीसी बिजनेसमैन आंद्रे अब्डोन ने खरीदे हैं।
नीलामी से मिली धनराशि दुनियाभर के बच्चों की बेहतरी के लिए खर्च की जाएगी। यह पेंटिंग कुल 17,176 वर्गफीट में बनी है। जो लगभग 6 टेनिस कोर्ट के बराबर है। इसे विश्व के सबसे बड़े ‘आर्ट कैनवास’ के रूप में इसे गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है।
गिनीज विश्व रिकॉर्ड वह रिकॉर्ड है, जिसके अंतर्गत विश्व के किसी भी कोने का व्यक्ति, अपनी प्रतिभा से इतिहास रच सकता है। इसके अंतर्गत अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन भी करना होता है। गिनीज विश्व रिकॉर्ड का आरम्भ वर्ष 1958 में हुआ था। यह विश्व रिकॉर्ड वर्ष 1998 तक ‘द गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ के नाम से चला और इसके बाद इसका नाम ‘द गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ हो गया।
ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां
ये भी पढ़ें— World Happiness report 2021 : खुशहाल देशों की लिस्ट में भारत 139 वें नंबर पर, फिनलैंड पहले स्थान पर