ओडिशा राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में लेक्चरर के 972 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस आज यानी 22 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं येाग्य र्कैंडिडेट्स 21 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट ssbodisha.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुरू होने की तारीख- 22 मार्च, आवेदन की आखिरी तारीख- 21 अप्रैल
पदों की संख्या- 972 पद
POST POST NO.
अंग्रेजी 159
राजनीति विज्ञान 135
कॉमर्स 134
इकोनॉमिक्स 78
दर्शनशास्त्र 73
जूलॉजी 61
रसायन विज्ञान 60
एजुकेशन 51
बॉटनी 49
गणित 42
भौतिकी 42
संस्कृत 20
समाजशास्त्र 15
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी मार्क्स के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से मास्टर डिग्री होना चाहिए।
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 के आधार पर होगी।
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, और इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के आयोग की वेबसाइट ssbodisha.nic.in सर्च करें।
ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां
ये भी पढ़ें— RBI Vacancy 2021 : रिजर्व बैंक आफ इंडिया में नौकरी, 9 और 10 अप्रैल को परीक्षा
ये भी पढ़ें— UPPRPB : यूपी में 9534 दारोगा के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, फीस, सैलरी
ये भी पढ़ें— Quiz : 21 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स क्विज