67th Naional Film Award theedusarthi
67th Naional Film Awards 2021 : 2019 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए मिले नेशनल फिल्म पुरस्कार, सुशांत, कंगना, पल्लवी जोशी … को मिला सम्मान, देखे पूरी लिस्ट
March 22, 2021
27-29-april-2021-current-affairs-quiz-theedusarthi
Quiz : 22 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स क्विज
March 22, 2021

संस्कृति मंत्रालय ने 22 मार्च 2021 को गांधी शांति पुरस्कारों का ऐलान कर दिया। वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा। जबकि वर्ष 2019 का पुरस्कार ओमान के दिवंगत सुल्तान काबूस बिन अल सैद को दिया जाएगा।

गांधी शांति पुरस्कार के बारे में

गांधी शांति पुरस्कार, वर्ष 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ से परे सभी व्यक्तियों के लिए है। इस पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की और भारत के प्रधान न्यायाधीश एवं लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके दो पदेन सदस्य होते हैं।

इस जूरी की 19 मार्च, 2021 को हुई एक बैठक में उपयुक्त विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान और ओमान के लंबे समय तक शासक रहे सुल्तान काबूस को चुने जाने का निर्णय लिया गया।

मंत्रालय ने अनुसार, वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने और खाड़ी क्षेत्र में शांति तथा अहिंसा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए ओमान के (दिवंगत) सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें— Bihar Divas 2021 : बिहार दिवस विशेष, गौरवशाली इतिहास के नायक, वर्तमान नीतियां

ये भी पढ़ें— Hurun India Wealth Report 2020 : हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2020 जारी, जानें GDP में किसका कितना योगदान

ये भी पढ़ें— Sahitya Akademi Award : साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूरी सूची, हर एक अपडेट

ये भी पढ़ें— Bhavani Devi : भवानी देवी तलवारबाज के रूप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली बनी पहली भारतीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *