Indian Army technical recruitment-2021 theedusarthi
Indian Army Job 2021: सेना में इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 250000 रुपए तक मिलेगी सैलरी
March 21, 2021
World Water Day 2021 theedusarthi
World Water Day 2021: … इसलिए मनाया जाता विश्व जल दिवस
March 22, 2021
Show all

Quiz : 21 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

22-april-Current-affairs-quiz-theedusarthi

1. भारत ने किस देश के साथ पेटेंट सत्यापन में सहयोग के लिए समझौता किया है?

Correct! Wrong!

भारत और जापान अंतरराष्ट्रीय पेटेंट आवेदन के लिए “सक्षम अंतर्राष्ट्रीय खोज और अंतर्राष्ट्रीय प्रारंभिक परीक्षा प्राधिकरण” के रूप में सहयोग करने के लिए एक दूसरे के कार्यालयों को मान्यता देने के लिए सहमत हो गये हैं। औद्योगिक संपत्ति पर सहयोग के ज्ञापन के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और जापान पेटेंट कार्यालय (JPO) की चौथी समीक्षा बैठक के दौरान समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। पहले चरण की बैठक की अध्यक्षता गुरुप्रसाद महापात्रा ने की, जो DPIIT के सचिव हैं, और जापान की ओर से इसमें तोशीहिदे कासुतानी ने हिस्सा लिया , जो JPO के आयुक्त हैं। इस बैठक के दौरान, पायलट Patent Prosecution Highway (PPH) कार्यक्रम के पहले वर्ष की समीक्षा की गई।

2. विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है?

Correct! Wrong!

विश्व वन दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण़, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि नगर वन योजना के पहले चरण में 200 शहरों में ये नगर वन विकसित किए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च के दिन को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस योजना से शहरों और गांवों में वन क्षेत्रों का अलग-अलग समान रूप से विकास हो सकेगा। उन्होंने भारत के लगभग हर ग्राम-समूह के आसपास वन-क्षेत्रों के विकास और उनकी देखभाल की परंपरा का उल्‍लेख किया।

3. भारत ने कितने हजार आयुष्‍मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य और आरोग्य केंद्र स्‍थापित करने का लक्ष्‍य समय से पहले ही प्राप्‍त किया है?

Correct! Wrong!

भारत ने 31 मार्च तक 70 हजार आयुष्‍मान भारत स्‍वास्‍थ्‍य और आरोग्‍य केन्‍द्र शुरू करने का लक्ष्‍य समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। लगभग 41 करोड़ 35 लाख लोगों ने इन केन्‍द्रों में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सेवाओं का लाभ उठाया है। इनमें से 54 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। इन केन्‍द्रों द्वारा 9 लाख 45 हजार से ज्‍यादा लोगों को टेलीफोन पर स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श दिया गया।

4. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना किस राज्य की है?

Correct! Wrong!

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी’ योजना की घोषणा की है। यह योजना राज्य में प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए तक का वार्षिक चिकित्सा बीमा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक, इस योजना की शुरुआत 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर की जाएगी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले परिवारों को मुफ्त बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आने वाले लोग, संविदाकर्मी और छोटे तथा सीमांत किसान भी मुफ्त में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे परिवार जो उपर्युक्त श्रेणियों में शामिल नहीं हैं, वे भी योजना के लिये पात्र होंगे, हालाँकि उन्हें प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि देनी होगी, जो कि प्रतिवर्ष 850 रुपए के आसपास होगी।

5. ‘सही दिशा’ अभियान किस संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है?

Correct! Wrong!

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने ग्रामीण भारत में महिलाओं की आजीविका और उद्यमिता से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिये 'सही दिशा' अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान उन मुद्दों और बाधाओं को रेखांकित करता है, जो ग्रामीण भारत में महिलाओं के रोज़गार एवं आजीविका तक पहुँचने के अवसरों को प्रभावित करते हैं और बाधा उत्पन्न करते हैं। इसके तहत ऐसे उद्यम स्थापित करने पर ज़ोर दिया जाएगा, जो महिलाओं को अधिक आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकें। ‘सही दिशा’ अभियान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ‘IKEA फाउंडेशन’ के बीच पाँच साल का सहयोग है और देश के पाँच राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों यथा- दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कौशल एवं परामर्श सेवाओं के माध्यम से तकरीबन दस लाख महिलाओं को रोज़गार और आजीविका के अवसरों तक पहुँच प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। UNDP संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक विकास का एक नेटवर्क है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है UNDP गरीबी उन्मूलन, असमानता को कम करने हेतु लगभग 70 देशों में कार्य करता है।

6. मूडीज ने 2021 में भारत में जीडीपी की वृद्धि दर कितना प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

Correct! Wrong!

अमरीका की कारोबारी और वित्‍तीय सेवा कंपनी मूडीज़ एनालिटिक्‍स ने 2021 में भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी की वृद्धि दर 12 प्रतिशत रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में अनुमान में कहा गया था कि 2021 के लिए भारत की जीडीपी नौ प्रतिशत रहेगी। मूडीज़ द्वारा जारी किये गए नये अनुमान में कहा गया है कि पिछले सात सितंबर की तिमाही में सात दशमलव पांच प्रतिशत की गिरावट के बाद दिसंबर तिमाही में जीडीपी में शून्‍य दशमलव चार प्रतिशत की वृद्धि ने भारत में निकट भविष्‍य की संभावनाओं को और अधिक अनुकूल बना दिया है। पाबंदियों में ढील मिलने के बाद से घरेलू और विदेशी मांग में सुधार हुआ है जिससे हाल के महीनों में विर्निमाण क्षेत्र के उत्‍पादन में बढ़ोतरी हुई है।

7. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया गया है, इससे क्या लाभ होगा?

Correct! Wrong!

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया गया है इसका तात्पर्य है कि खर्च का 90% राशि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का उद्देश्य दक्षिणी राजस्थान में बहने वाली चंबल नदी और उसकी सहायक नदियों (कुन्नू, पार्वती, कालीसिंध) में वर्षा ऋतु के दौरान उपलब्ध अधिशेष जल का उपयोग राज्य के उन दक्षिण-पूर्वी ज़िलों में करना है जहाँ पीने के पानी और सिंचाई हेतु जल का अभाव है। ERCP को वर्ष 2051 तक पूरा किये जाने की योजना है जिसमें दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में मानव तथा पशुधन हेतु पीने के पानी तथा औद्योगिक गतिविधियों हेतु पानी की आवश्यकताओं को पूरा किया जाना है।राजस्थान का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 342.52 लाख हेक्टेयर है जो संपूर्ण देश के भौगोलिक क्षेत्र का 10.4% है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। देश में उपलब्ध कुल सतही जल की 1.16% और भूजल की 1.72% मात्रा यहाँ पाई जाती है। राज्य जल निकायों में केवल चंबल नदी के बेसिन में अधिशेष जल की उपलब्धता है परंतु इसके जल का सीधे तौर पर उपयोग नहीं किया जा सकता है क्योंकि कोटा बैराज के आस-पास का क्षेत्र मगरमच्छ अभयारण्य के रूप में संरक्षित है।

8. पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास में 20 मार्च को कौन सा दिवस मनाया गया?

Correct! Wrong!

पेइचिंग में भारतीय दूतावास में भारत की स्‍वतंत्रता के 75वें वर्ष के आयोजन शुरू हो गए हैं। 20 मार्च को विश्‍व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें चीन के विभिन्‍न विश्‍वविद्यालयों में हिंदी का अध्‍ययन कर रहे चीनी विद्यार्थियों, उनके हिंदी अध्‍यापकों और भारतीय समुदाय के सदस्‍यों ने भाग लिया। यहां भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री है।

9. SAAMAR अभियान किस राज्य द्वारा लांच किया गया है?

Correct! Wrong!

झारखंड सरकार ने “SAAMAR अभियान” (SAAMAR Campaign) लांच किया है। SAAMAR का पूर्ण स्वरुप “Strategic Action for Alleviation of Malnutrition and Anaemia Reduction” है। झारखंड में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं और कुपोषित बच्चों की पहचान करने के उद्देश्य से SAAMAR अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कई विभागों को एकजुट करता है। आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के अनुसार झारखण्ड में मार्च 2017 से जुलाई 2017 की अवधि के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण किया गया था। इस सर्वेक्षण के अनुसार, 45% बच्चे कम वजन वाले हैं। झारखण्ड में 1000 दिनों के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत, प्रगति पर नज़र रखने के लिए वार्षिक सर्वेक्षण किया जाएगा। इस अभियान में ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य और नागरिक आपूर्ति जैसे कई विभागों को शामिल करने और स्कूल प्रबंधन समितियों और ग्राम सभाओं के साथ जुड़ाव के बारे में बताया गया है ताकि उन्हें पोषण संबंधी व्यवहार के बारे में जागरूक किया जा सके। यह उनकी पोषण संबंधी जरूरतों के लिए प्राथमिक रूप से कमजोर आदिवासी समूहों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

10. भारतीय पैरा-एथलीट सिंहराज ने संयुक्त अरब अमीरात में पैरा शूटिंग विश्व कप में कौन सा पदक जीता है?

Correct! Wrong!

भारत के पैरा एथलीट सिंहराज ने 2021 पैरा निशानेबाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीता है। संयुक्त अरब अमारात के अल-इन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सिंहराज ने दस मीटर एयर पिस्टल में यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने अब तक एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया है। सिंहराज ने अफगानिस्तान के इब्रागिमोव को दो दशमलव आठ अंकों से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *