Gram-Ujala-Yojna-theedusarthi
Gram Ujala Scheme : ग्राम उजाला योजना लांच, गांव के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा ₹10 में LED बल्ब
March 20, 2021
World Sparrow Day 2021 theedusarthi
World Sparrow Day 2021 : विश्व गौरेया दिवस, गौरेया पक्षी से जुड़ी खास बातें
March 20, 2021

संयुक्त राष्ट्र की ओर से 19 मार्च को जारी वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की ओर से जारी की गई है और इसमें कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारत को वर्ल्ड हैपीनेस लिस्ट में 139वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था।

फिनलैंड सबसे खुशहाल

रिपोर्ट के अनुसार, ‘भारत के लिए नमूने लेने के लिए लोगों से आमने-सामने और फोन पर बात की गई। हालांकि, फोन के मुकाबले आमने-सामने बैठकर जवाब देने वालों की संख्या कम थी।’ फिनलैंड दुनिया के प्रसन्न देशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, जर्मनी और नार्वे का स्थान है।

पाकिस्तान 105 वें नंबर पर

रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में पाकिस्तान 105वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 101वें एवं 84वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक नाखुश हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे (148वें), रवांडा (147वें), बोत्सवाना(146) और लेसोथो का (145वां) स्थान है। इस सूची में अमेरिका को 19वां स्थान मिला है।

ये भी पढ़ें— World Sleep Day 2021: जानें क्यो मनाई जाती है विश्व निद्रा दिवस, इस वर्ष की थीम

ये भी पढ़ें— Uttar Pradesh Panchayat Chunav : योगी आदित्यनाथ की 1995 वाली आरक्षण व्यवस्था को कोर्ट ने बदला

ये भी पढ़ें— Bajrang Punia : बजरंग पुनिया ने जीता लगातार दूसरा स्वर्ण पदक, बनें विश्व में नंबर 1

ये भी पढ़ें— International Women’s Day 2021 : खेल जगत की 5 महिला सितारें, जिन्होंने विश्व में भारत का परचम लहराया

ये भी पढ़ें— National War Memorial : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक विशेष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *