M.A.Ganapati-NSG-chief-theedusarthi
NSG New DG : एम. ए. गणपति राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक नियुक्त
March 18, 2021
opsc-job-2021-theedusarthi
OPSC Teacher Job 2021 : PGT टीचर के पदों के लिए भर्ती, जानें क्या हैं योग्यता
March 19, 2021
Show all

Quiz : 18 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

27-29-april-2021-current-affairs-quiz-theedusarthi

1. सीआरपीएफ के महानिदेशक कौन बनाएं गए हैं?

Correct! Wrong!

कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। कुलदीप सिंह, पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक हैं। उन्हें 30 सितंबर 2022 तक के लिए महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. RBI ने किस बैंक पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया है?

Correct! Wrong!

भारत के केन्द्रीय बैंक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 16 मार्च, 2021 को घोषणा की है कि उसने अपने कमीशन के माध्यम से कर्मचारियों को पारिश्रमिक के भुगतान में विनियमों का पालन करने में विफल रहने के बाद भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसने बैंकिंग विनियमन के धारा 10 (1) (बी) (ii) के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए एसबीआई पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने इससे पहले वर्ष 2019 में एसबीआई पर 7 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था क्योंकि उसने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) और धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन से संबंधित मानदंडों का उल्लंघन किया था।

3. किस राज्य की विधानसभा ने उच्च शिक्षा के लिए 370.60 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग को पारित कर दिया है?

Correct! Wrong!

राजस्थान विधानसभा ने 16 मार्च, 2021 को ध्वनि मत से उच्च शिक्षा के लिए 370.60 करोड़ रुपये के अनुदान की मांग को पारित कर दिया है अनुदान की मांग एक ऐसा रूप है जहां समेकित निधि से व्यय का अनुमान वार्षिक वित्तीय विवरण या बजट में शामिल होता है। अनुदान की मांग के लिए लोकसभा या राज्य विधानसभा में मतदान करने की आवश्यकता होती है। इसमें राजस्व व्यय के संबंध में प्रावधान, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को अनुदान, ऋण और अग्रिमों के साथ पूंजीगत व्यय शामिल हैं। अनुदान की मांग प्रत्येक मंत्रालय या विभाग के संबंध में प्रस्तुत की जाती है। दूसरी ओर, बड़े मंत्रालयों और विभागों के लिए एक से अधिक मांगों को रखा जाता है।

4. 15 साल पुराने वाहनों को स्‍क्रैप करने की समय सीमा कब तक रखी गई है?

Correct! Wrong!

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में व्‍हीकल स्‍क्रैपिंग नीति की घोषणा की। इसका उद्देश्‍य प्रदूषण फैलाने और खराब गुणवत्‍ता वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इस्‍तेमाल से हटाने की व्‍यवस्‍था तैयार करनी है। फिटनैस जांच और स्‍क्रैपिंग केन्‍द्रों के लिए नियम इस वर्ष पहली अक्‍टूबर तक अधिसूचित कर दिये जाएंगे। सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के 15 साल पुराने वाहनों को स्‍क्रैप करने की समय सीमा एक अप्रैल 2022 रखी गई है। भारी व्‍यवसायिक वाहनों के लिए फिटनैस संबंधी अनिवार्य जांच एक अप्रैल 2023 से शुरू होगी। इसी तरह अन्‍य श्रेणी के वाहनों के लिए भी चरणबद्ध तरीके से फिटनैस जांच पहली जून 2024 से शुरू होगी।

5. विश्वबैंक ने बांग्लादेश के लिए कितने करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की हैं?

Correct! Wrong!

विश्वबैंक ने बांग्लादेश के लिए बीस करोड अमरीकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की है। इससे कोविड-19 महामारी से प्रभावित कम आय वाले शहरी युवाओं और स्वदेश वापस लौटे लोगों को वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। अनौपचारिक क्षेत्र में रोजगार की स्थिति में सुधार और बेहतरी की इस परियोजना का उद्देश्य एक लाख 75 हजार गरीब शहरी युवाओं को लाभान्वित करना है। इसके लिए इन युवाओं को प्रशिक्षण, परामर्श, सूक्ष्म और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार की व्यवस्था की जायेगी। इससे करीब दो लाख प्रवासी भी लाभान्वित होंगे जो मजबूरी में स्वदेश लौटे थे और जौ फिर विदेश लौटने के इच्छुक हैं। ऐसे लोगों को नकद राशि और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। चिन्हित समूहों को सहायता और सेवा उपलब्ध कराने के लिए विश्व बैंक की इस परियोजना के तहत बांग्लादेश में 32 जिला कल्याण केन्द्र खोले जायेंगे।

6. सरकार विदेशों में महिला हेल्पलाइन सेंटर स्थापित करेगी, राज्यसभा में इसकी जानकारी किसके द्वारा दी गई?

Correct! Wrong!

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अनुसार केन्द्र सरकार बहुत जल्द विदेशों में महिला हेल्पलाइन सेंटर स्थापित करेगी जिसका उद्देश्य विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की परेशानियों के बारे में सहायता उपलब्ध कराना है। आज राज्यसभा में पूरक प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि सरकार भारतीय महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यसभा सदस्य जया बच्चन द्वारा एक प्रश्न के उत्तर में स्मृति ईरानी ने यह जानकारी दी।

7. ‘My Life in Full: Work, Family and Our Future’ किस भारतीय का संस्मरण है?

Correct! Wrong!

‘My Life in Full: Work, Family and Our Future’ 65 वर्षीय पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूयी का संस्मरण है। यह पोर्टफोलियो बुक्स द्वारा सितंबर, 2021 के महीने में प्रकाशित किया जाएगा। यह बचपन से लेकर दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक बनने तक के उनके जीवन का वर्णन करता है। इंद्र नूयी ने 12 साल तक पेप्सिको की सीईओ के रूप में कार्य किया था।

8. MPLADS Fund को कोविड-19 महामारी के कारण किस वर्ष तक निलंबित कर दिया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्र सरकार ने घोषणा की कि कोरोना महामारी के कारण सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) फंड 2020-21 और 2021-22 के लिए प्रदान नहीं किया जाएगा। अप्रैल महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने सांसद निधि योजना पर रोक लगाने का एलान किया था। केंद्र सरकार की तरफ से सांसद निधि की राशि को कोविड-19 से लड़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया गया। केंद्र सरकार के एलान के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी एक साल के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना को रद्द करने का फैसला लिया। इस फैसले के बाद राज्य सरकार अब अतिरिक्त 1,500 करोड़ रुपये की राशि कोरोना वायरस से लड़ने में इस्तेमाल करेगी।

9. अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

Correct! Wrong!

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारत से 2025 तक क्षय रोग को समाप्त किए जाने के अभियान में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। डॉक्‍टर हर्षवर्धन तीन वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। उनका कार्यकाल इस वर्ष जुलाई से शुरू होगा।

10. बीएसएफ-बीजीबी मैत्री फुटबाल मैच श्रृंखला आज से भारत के किस राज्य में खेला जा रहा हैं?

Correct! Wrong!

बीएसएफ-बीजीबी मैत्री फुटबाल मैच श्रृंखला आज से त्रिपुरा के बिलोनिया में शुरू हुई। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ इस मैत्री श्रृंखला का आयोजन 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कर रहा है। दोनों देशों के लोग उत्साह से इन मैचों को देख रहे हैं। मैत्री मैच के अलावा सांस्कृतिक नृत्य का भी आयोजन किया गया है।

आज का यह क्विज अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, आ​र्थिक, सीमा क्षेत्र, खेल सहित सभी आवश्यक विषयों पर आधारित है। यह आपकी परीक्षाओं के लिए काफी मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *