sports authority of india theedusarthi
SAI Vacancy 2021: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 105 पदों पर भर्ती
March 18, 2021
M.A.Ganapati-NSG-chief-theedusarthi
NSG New DG : एम. ए. गणपति राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक नियुक्त
March 18, 2021
Show all

Engineering : कश्मीर में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा Arch ब्रिज, एफिल टॉवर से 35 मीटर अधिक ऊंचा

world's highest arch bridge kashmir theedusarthi

भारतीय रेल मंत्रालय के अनुसार, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन रहा हैं। ब्रिज का काम अंतिम चरण में है। पूरी तरह बनने के बाद ये ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा होगा। 1315 मीटर लंबे इस ब्रिज की लागत 1250 करोड़ रुपए आई है। इस ब्रिज को इंजीनियरिंग के कारनामे के तौर पर देखा जा रहा है।

खासियत

इस ब्रिज पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर का भी कोई असर नहीं होगा। इसकी लंबाई 1315 मीटर है। ब्रिज 250 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार वाली हवाओं को भी सहन कर सकता है। दिसंबर 2022 तक इस पुल पर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।

ऐफिल टॉवर

ऐफिल टॉवर फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एक लोहे का बना टावर है। इसका निर्माण 1887—89 के बीच सीन नदी के तट पर पैरिस में हुआ था। यह टावर फ़्रांस की संस्कृति का प्रतीक है। इसकी रचना गुस्ताव अइफ़िल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर से अइफ़िल टॉवर या ऐफिल टॉवर कहा जाता हैं।

चिनाब नदी

चिनाब नदी भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊपरी हिमालय में टांडी में चंद्रा और भागा नदियों के संगम से निकलती है। पहले इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है। यह सिंधु नदी की एक सहायक नदी है। यह जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र से होकर पंजाब, पाकिस्तान के मैदानी इलाकों में बहती है। चिनाब का पानी भारत और पाकिस्तान द्वारा सिंधु जल समझौते की शर्तों के अनुसार साझा किया जाता है। यह भारत जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र से होकर पंजाब के मैदानी इलाकों में बहती है।

ये भी पढ़ें— Jammu kashmir : अवाम की बात नाम से एक रेडियो कार्यक्रम लांच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की पहल

ये भी पढ़ें— ISRO : साउंडिंग रॉकेट RH-60 लांच, न्यूट्रल विंड व प्लॉज्मा डायनेमिक्स पर करेगा शोध

ये भी पढ़ें— Quiz : फरवरी 2021 टॉप 10 करेंट अफेयर्स क्विज

ये भी पढ़ें— LAL BAHADUR SHASTRI: गुदड़ी के लाल एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री विशेष

ये भी पढ़ें— International Women’s Day 2021 : खेल जगत की 5 महिला सितारें, जिन्होंने विश्व में भारत का परचम लहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *