Marine Aids to Navigation Bill 2021 theedusarthi
Marine : लोकसभा में मरीन एड्स टू नेविगेशन बिल पेश, समुद्री नेविगेशन में होगा सुधार
March 17, 2021
UP-TGT_PGT-Job-2021-theedusarthi
UP TGT PGT Job 2021 : Teacher के 15198 पदों पर भर्ती, 11 अप्रैल है लास्ट डेट
March 17, 2021

हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2020 के आकड़े जारी हो गये। इसके अनुसार भारत में 4.12 लाख करोड़पति परिवार हैं, जिनकी नेटवर्थ कम से कम 7 करोड़ रुपये है। 16 मार्च को जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा करोड़पति परिवार मुंबई में हैं, उसके बाद दिल्ली है। इस रिपोर्ट में भारत में ‘न्यू मिडिल क्लास’ नामक नई घरेलू श्रेणी की पहचान की गई है, जिसमें औसतन 20 लाख रुपये प्रतिवर्ष की बचत होती है।

क्या हैं न्यू मिडिल क्लास?

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इन घरों में प्राथमिक आवासीय संपत्ति और ऑटोमोबाइल जैसी भौतिक संपत्ति की ओर बड़ा आवंटन है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस तरह कुल परिवारों की कुल संख्या 6,33,000 है।

रिपोर्ट के अनुसार, हुरुन रिच लिस्टर्स में 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है। ‘भारतीय मध्यम वर्ग’ की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है, जबकि उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये से कम है। भारत में 5,64,000 परिवार ‘भारतीय मध्य वर्ग’ श्रेणी में है।

इस लिस्ट में राज्यों की स्थिति

रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 10 राज्यों में देश के 70.3 फीसदी करोड़पति परिवार हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा करोड़पतियों की संख्या के साथ महाराष्ट्र (56000) सबसे ऊपर है, उसके बाद उत्तर प्रदेश (36000), तमिलनाडु (35000), कर्नाटक (33000) और फिर गुजरात (29000) का नंबर है।

ये भी पढ़ें— Quiz : 15-16 मार्च 2021 करेंट अफेयर्स क्विज

जीडीपी में योगदान

मुंबई में 16933 करोड़पति परिवार हैं, जो देश की जीडीपी में करीब 6.16 फीसदी का योगदान देते हैं। वहीं दिल्ली में 16000 करोड़पति परिवार हैं, जिनका देश की जीडीपी में 4.94 फीसदी योगदान है। इसके बाद कोलकाता का नंबर है, जहां 10000 करोड़पति परिवार हैं। लिस्ट में कोलकाता के बाद बेंगलुरु (7582) और फिर चेन्नई (4685) है।

ये भी पढ़ें— Bhavani Devi : भवानी देवी तलवारबाज के रूप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली बनी पहली भारतीय

ये भी पढ़ें— दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

ये भी पढ़ें— RBI : एक देश एक लोकपाल की राह पर आरबीआई, जानें क्या होगा फायदा

ये भी पढ़ें— PM Modi Cabinet Decision : इंफ्रास्ट्रक्चर फंडिंग के लिए बनेगा नया बैंक, डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन बिल को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *