भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा संबंध और साझेदारी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में हाल ही में अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है जबकि सऊदी अरब चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
फरवरी माह में देखें तो कच्चे तेल का भारत में अमेरिका से 545300 बैरल प्रति दिन( बीपीडी) का आयात किया गया है। अमेरिका वर्तमान विश्व का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
भारत द्वारा अमेरिका से कच्चे तेल मंगाने में 48% की वृद्धि हुई है। इसके पूर्व सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश था लेकिन अब संयुक्त राज्य अमेरिका ने सऊदी अरब को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल कर लिया है। ऐसा सस्ते अमेरिकी कच्चे तेलों के विक्रय के चलते संभव हुआ है। ओपेक प्लस देशों के आपूर्ति में कटौती किए जाने से भी अमेरिका से आयात बढ़ा है।
भारत पिछ्ले कुछ समय से अमेरिकी प्रतिबंध के कारण ईरान और वेनेज़ुएला से तेल नहीं ख़रीद रहा है। साल 2019 के शुरू में भारत ने वेनेज़ुएला से सीधे तौर पर तेल का आयात रोक दिया था।
फरवरी 2021 में सऊदी अरब से होने वाले तेल आयात में जनवरी माह के मुकाबले 42% की कमी आई है जो कि पिछले एक दशक में सबसे कम थी और यह 445200 बैरल प्रतिदिन ( बीपीडी) थी। इसके साथ ही सऊदी अरब भारत को तेल आपूर्ति के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है। ऐसा 2006 के बाद पहली बार हुआ है जब सऊदी अरब का स्थान नीचे चला गया है।
भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है। वहीं इराक अभी भी भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है। भारत द्वारा पिछ्ले 5 महीनों के समयावधि में तेल विक्रय में लगभग 23% की कमी आने के बावजूद भी 867500 बैरल प्रतिदिन ( बीपीडी) तेल के आयात के साथ इराक भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बना हुआ है।
ये भी पढ़ें— Grammy Award : ग्रैमी अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की सूची जारी, देखें विजेताओं की Full List
ये भी पढ़ें— US Presidential Election Process: जानें अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से
ये भी पढ़ें— International Women’s Scientist Day : विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति, आंकड़ों के साथ
ये भी पढ़ें— Central Government : अप्रैल 2022 से नहीं चलेंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन, जानें विस्तार से